Download App from

अशोकधाम में हादसा: करंट की अफवाह से मची भगदड़, 7 महिलाओं की मौत, 14 घायल

लखीसराय | सावन की तीसरी सोमवारी पर लखीसराय में बड़ा हादसा हो गया। यहां प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर के पास अचानक भगदड़ मच गई। इस हादसे में 7 महिला श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, 14 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

हाल्ट पर ट्रेनें आईं और गिरा पोल
घटना सोमवार सुबह करीब 6:45 बजे की है। मंदिर में जलाभिषेक के लिए भारी भीड़ थी। श्रद्धालुओं की लंबी कतार अशोकधाम हाल्ट तक पहुंच गई थी। डीएम शैलेंद्र कुमार ने बताया कि इसी दौरान हाल्ट पर दोनों तरफ से ट्रेनें आ गईं। ट्रेनों को देखकर कुछ युवकों ने अचानक दौड़ लगा दी। इस भाग-दौड़ में वहां मौजूद बिजली का एक खंभा गिर गया।

करंट की झूठी अफवाह से मची दहशत
खंभा गिरते ही मौके पर करंट फैलने की अफवाह उड़ गई। हालांकि, उस वक्त बिजली की आपूर्ति बंद थी और तार भी कवर थे, लेकिन, अफवाह से लोगों में भारी दहशत फैल गई। जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी अफरातफरी में भगदड़ मच गई। कई श्रद्धालु एक-दूसरे के ऊपर गिर गए और नीचे दब गए। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

राहत कार्य शुरू, जांच के आदेश
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से दबे हुए श्रद्धालुओं को बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। स्थानीय प्रशासन ने इस पूरी घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।

मृतकों में चार की हुई पहचान हादसे में जान गंवाने वाली 7 महिलाओं में से अब तक 4 की पहचान हो सकी है:

  • मनमाला देवी (44): पति निरंजन कुमार, वार्ड 12, बड़हिया (लखीसराय)
  • रिंकू देवी (50): पति नीरज यादव, फरदा, सफियासराय (मुंगेर)
  • हेमलता देवी (55): पति सुरेंद्र यादव, कैंदी प्रतापपुर, हलसी (लखीसराय)
  • ललिता देवी: पति गोरेलाल यादव, प्रतापपुर, हलसी (लखीसराय)

सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख
सीएम सम्राट चौधरी ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि यह घटना अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई। सीएम ने प्रशासन को घायलों के त्वरित और समुचित इलाज के सख्त निर्देश दिए हैं।

आस्था का बड़ा केंद्र है अशोकधाम
लखीसराय जिला मुख्यालय से करीब पांच किमी दूर स्थित अशोक धाम (इन्द्र दमनेश्वर महादेव मंदिर) पर्यटन और आस्था का बड़ा केंद्र है। यहां वर्ष 1977 में खुदाई के दौरान पालकालीन विशाल शिवलिंग मिला था। इसके बाद से यह एक भव्य धार्मिक स्थल बन चुका है। सावन के महीने में यहां जलाभिषेक के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

Picture of विनोद कर्ण

विनोद कर्ण

पत्रकारिता में 37 वर्षों का अनुभव। 1988 में पटना से प्रकाशित होने वाले हिन्दी दैनिक नवभारत टाइम्स से जुड़े। 1995 से 2000 तक मधुबनी से हिन्दी दैनिक आज के जिला संवाददाता रहे। अप्रैल 2000 से अगस्त 2002 तक अमर उजाला के जालंधर संस्करण में अबोहर के ब्यूरो चीफ रहे। गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इस पेशे से 4 साल दूर रहे। 2006 में दैनिक जागरण, बेतिया से नई पारी शुरू की। तीन माह बाद सिल्लीगुड़ी स्थानांतरित। फिर पटना तबादला। 2008 से 2014 तक दैनिक जागरण, बेगूसराय और खगड़िया में ब्यूरो चीफ रहे। 2014 से 2017 तक दैनिक जागरण भागलपुर में डेस्क पर सीनियर सब एडिटर रहे। उसके बाद से न्यूज पोर्टल लाइव सिटीज, बिफोर प्रिंट और टॉप हिन्दी न्यूज से जुड़े रहे। वर्तमान में समकालीन तापमान के साथ-साथ newsvistabih.com न्यूज पोर्टल में स्वतंत्र रूप से लेखन जारी।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x