बेगूसराय | शहर में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न संस्थानों और सामाजिक संगठनों ने झंडोत्तोलन किया। सामाजिक संस्था ‘पैग़ाम ए अमन’ ने ईश्वर अस्पताल परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया। यहां बेगूसराय सिविल कोर्ट के वरीय अधिवक्ता शाह इज्जुर रहमान ने झंडोत्तोलन किया। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
इस कार्यक्रम में शहर के कई प्रमुख लोग उपस्थित थे। इनमें पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल और ईश्वर अस्पताल के निदेशक डॉ. संजय कुमार शामिल थे। साथ ही पैगाम ए अमन कमेटी के अध्यक्ष मो. अहसान, पूर्व लोक अभियोजक (पीपी) मंसूर आलम और डॉ. राहुल कुमार भी मौजूद रहे। पूर्व जिला पार्षद शिवजी सिंह और डॉ. बुशरा नज़ीर सहित अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
आइएमए हाल में भी फहराया गया तिरंगा
दूसरी तरफ, आइएमए हाल परिसर में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हुआ। यहां आइएमए के अध्यक्ष और प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. एके राय ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर शहर के दर्जनों डाक्टर उपस्थित रहे। मुख्य रूप से डा. शशिभूषण प्रसाद शर्मा, डा. शशिभूषण सिंह, डा. केके सिंह, डा. रामरतन प्रसाद सिंह और डा. रामरेखा प्रसाद सिंह मौजूद थे।

आर्यभट्ट, लोहियानगर में भी हुआ झंडोत्तोलन
लोहियानगर स्थित आर्यभट्ट में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। यहां प्रो. विशाल कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। साथ ही शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने भी समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।













