Download App from

गंगा ग्लोबल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

  • आज़ादी के आईने’ नाटक ने मोहा मन

बेगूसराय |  गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट आफ टीचर एजुकेशन में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम गंगा ग्लोबल ज्ञान परिसर में आयोजित हुआ। यहां संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन किया गया। संस्थान के निदेशक सह विधान पार्षद (MLC) सर्वेश कुमार ने तिरंगा फहराया। उनके साथ बीएड के प्राचार्य डा. नीरज कुमार मौजूद थे। एमबीए की प्राचार्य डा. सुधा झा और गंगा ग्लोबल स्कूल के प्राचार्य अनिल कुमार सिंह ने भी झंडोत्तोलन किया। इसके बाद स्वर्णप्रिया, अंजली, शिप्रा, संध्या, अंकिता, शिवांगी, आंचल, खुशी और संध्या ने राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान प्रस्तुत किया।

सुहानी के स्वर ने बांधा समां
कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्रो. परवेज़ यूसुफ ने किया। मुख्य स्वर और हारमोनियम वादन सुहानी कुमारी ने किया। नाल पर नन्दू मालाकार ने उनका साथ दिया। मौके पर बीएड, एमबीए और स्कूल के सभी प्राध्यापक, शिक्षक और कर्मी मौजूद थे।

दिनकर सभागार में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
समारोह का दूसरा सत्र दिनकर सभागार में हुआ। यहां एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. नीरज कुमार ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी आज़ादी का महत्व समझना होगा। साथ ही, देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए।

ईमानदारी से निभाएं जिम्मेदारी: सर्वेश कुमार
एमएलसी सर्वेश कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने देश और दुनिया के संदर्भ में शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने सभी को अपना दायित्व पूरी ईमानदारी से निभाने की सलाह दी। डॉ. अंजली, प्रो. विपिन कुमार, डॉ. कामायनी कुमारी और अमर कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

देशभक्ति गीतों और नाटक की शानदार प्रस्तुति
सांस्कृतिक सत्र का मंच संचालन आंचल कुमारी ने किया। इस दौरान लघु नाटक ‘आज़ादी के आईने’ का मंचन हुआ। छात्रों ने समूह गीत ‘निज राष्ट्र के शरीर के श्रृंगार के लिए…’ गाया। दुष्यंत कुमार की गजल ‘हो गई है पीड़ पर्वत सी…’ और ‘छीन सकता है ना कोई हमसे वन्दे मातरम…’ जैसे गीतों से माहौल देशभक्तिमय हो गया। स्कूल के छात्रों ने डिबेट और भाव नृत्य भी प्रस्तुत किया।

इन छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

  • लघु नाटक: अमन, सोनू, संध्या, गौरव, अभिनव, खुशबू, अभिलीषा, वन्दना, अंकिता, अनिशा, शुभ्रा लक्ष्मी, प्रिंस, मिथुन, रोहित, जहान्वी, राजा, विशाल और अमन ने बेहतरीन अभिनय किया।
  • गीत गायन: अंजली, अंजू, नव्या, वंदना, स्वर्णप्रिया, सोना, चाहत शर्मा, अराध्या, पुष्पांजलि, अंकिता, शिवांगी, शिप्रा, शालू, स्वाती, शुभांगी, स्वाती कुमारी, स्वर्णप्रिया, नूतन, ज्योति, मंजूषा, आंचल, अराधना और रानी ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा।
  • भाव नृत्य: भानुप्रिया और काजल कुमारी ने शानदार भाव नृत्य किया।
  • भाषण: अमन कुमार (रोल 56), अमन कुमार (रोल 04), कहकशां प्रवीण और कोमल कुमारी ने ओजस्वी भाषण दिया।

Picture of विनोद कर्ण

विनोद कर्ण

पत्रकारिता में 37 वर्षों का अनुभव। 1988 में पटना से प्रकाशित होने वाले हिन्दी दैनिक नवभारत टाइम्स से जुड़े। 1995 से 2000 तक मधुबनी से हिन्दी दैनिक आज के जिला संवाददाता रहे। अप्रैल 2000 से अगस्त 2002 तक अमर उजाला के जालंधर संस्करण में अबोहर के ब्यूरो चीफ रहे। गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इस पेशे से 4 साल दूर रहे। 2006 में दैनिक जागरण, बेतिया से नई पारी शुरू की। तीन माह बाद सिल्लीगुड़ी स्थानांतरित। फिर पटना तबादला। 2008 से 2014 तक दैनिक जागरण, बेगूसराय और खगड़िया में ब्यूरो चीफ रहे। 2014 से 2017 तक दैनिक जागरण भागलपुर में डेस्क पर सीनियर सब एडिटर रहे। उसके बाद से न्यूज पोर्टल लाइव सिटीज, बिफोर प्रिंट और टॉप हिन्दी न्यूज से जुड़े रहे। वर्तमान में समकालीन तापमान के साथ-साथ newsvistabih.com न्यूज पोर्टल में स्वतंत्र रूप से लेखन जारी।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x