Download App from

रिची पांडेय बने बेगूसराय के नए डीएम

  • बिहार में 14 आइएएस अफसरों का बड़ा फेरबदल

बेगूसराय/पटना | बिहार सरकार ने सोमवार की देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। बेगूसराय को नया जिलाधिकारी (डीएम) मिल गया है। सीतामढ़ी के निवर्तमान डीएम रिची पांडेय अब बेगूसराय के नए डीएम होंगे। वह बेगूसराय के वर्तमान डीएम श्रीकांत शास्त्री का स्थान लेंगे। इस फेरबदल में पटना प्रमंडल के आयुक्त और पांच जिलों के डीएम समेत कुल 14 IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है। चार अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि आठ विभागों में नए सचिवों की तैनाती हुई है।

कहां कौन बने जिलाधिकारी
  • बेगूसराय : सीतामढ़ी के डीएम रिची पांडेय को बेगूसराय का नया डीएम बनाया गया है।
  • भोजपुर : खान निदेशक मनेश कुमार मीणा अब भोजपुर के नए डीएम होंगे।
  • सीतामढ़ी : भोजपुर के डीएम तनय सुल्तानिया को सीतामढ़ी की जिम्मेदारी दी गई है।
  • सीवान : नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव विजय प्रकाश मीणा सीवान के डीएम बनाए गए हैं।
  • कैमूर : बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के एमडी कुमार अनुराग कैमूर के नए डीएम होंगे।

रिची पांडेय इससे पहले बेगूसराय में डीडीसी-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर भी काम कर चुके हैं। अब वे दूसरी बार बेगूसराय में बड़ी प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालेंगे। इस बार उन्हें जिले के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी मिली है।

पटना प्रमंडल और अहम विभागों में बदलाव
  1. पटना आयुक्त : पीएचईडी के प्रधान सचिव राजेश कुमार को पटना प्रमंडल का नया आयुक्त बनाया गया है।
  2. निगरानी विभाग : पटना के निवर्तमान आयुक्त मयंक वरवड़े को निगरानी विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।
  3. ग्रामीण विकास : समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव एचआर श्रीनिवास अब ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव होंगे।
  4. गृह विभाग : ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार को गृह विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। कुंदन कुमार को गृह सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
  5. वित्त विभाग : नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार को वित्त विभाग के प्रधान सचिव की जिम्मेदारी मिली है। उनके पास नगर विकास का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।
अन्य विभागों के नए सचिव

मद्य निषेध एवं निबंधन: वित्त सचिव संजय कुमार सिंह को इसका सचिव बनाया गया है। वह वाणिज्य कर, जीएसटी और मुख्यमंत्री सचिवालय के प्रभार में पूर्ववत बने रहेंगे। नवीन कुमार को मद्य निषेध के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
पीएचईडी: लघु जल संसाधन विभाग के सचिव बी कार्तिकेय धनजी को पीएचईडी का नया सचिव बनाया गया है।
शिक्षा विभाग: उच्च शिक्षा सचिव राजीव रौशन को शिक्षा विभाग के सचिव की मुख्य जिम्मेदारी दी गई है। वे उच्च शिक्षा और वित्त (संसाधन) के सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।

इन्हें मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी
  • विनोद सिंह गुंजियाल : शिक्षा विभाग (संपूर्ण प्रभार) से मुक्त। समाज कल्याण विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला।
  • डा. चंद्रशेखर सिंह : जल संसाधन विभाग के सचिव को लघु जल संसाधन विभाग के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
  • अरविंद कुमार चौधरी : इन्हें बिपार्ड (BIPARD) के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • नवदीप शुक्ला : युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के विशेष सचिव को बिहार शिक्षा परियोजना पर्षद के परियोजना निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Picture of विनोद कर्ण

विनोद कर्ण

पत्रकारिता में 37 वर्षों का अनुभव। 1988 में पटना से प्रकाशित होने वाले हिन्दी दैनिक नवभारत टाइम्स से जुड़े। 1995 से 2000 तक मधुबनी से हिन्दी दैनिक आज के जिला संवाददाता रहे। अप्रैल 2000 से अगस्त 2002 तक अमर उजाला के जालंधर संस्करण में अबोहर के ब्यूरो चीफ रहे। गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इस पेशे से 4 साल दूर रहे। 2006 में दैनिक जागरण, बेतिया से नई पारी शुरू की। तीन माह बाद सिल्लीगुड़ी स्थानांतरित। फिर पटना तबादला। 2008 से 2014 तक दैनिक जागरण, बेगूसराय और खगड़िया में ब्यूरो चीफ रहे। 2014 से 2017 तक दैनिक जागरण भागलपुर में डेस्क पर सीनियर सब एडिटर रहे। उसके बाद से न्यूज पोर्टल लाइव सिटीज, बिफोर प्रिंट और टॉप हिन्दी न्यूज से जुड़े रहे। वर्तमान में समकालीन तापमान के साथ-साथ newsvistabih.com न्यूज पोर्टल में स्वतंत्र रूप से लेखन जारी।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x