बेगूसराय | चंद्रभानु रामाकांत चौधरी फाउंडेशन के कार्यालय में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। उपस्थित लोगों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष कुमार रत्नेश (टुल्लू) ने की। वक्ताओं ने राजीव गांधी के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की।
वक्ताओं ने कहा कि उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में कंप्यूटर, सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार के विस्तार पर जोर दिया गया। शिक्षा के आधुनिकीकरण और युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की दिशा में भी कई कदम उठाए गए। उन्होंने कहा कि 1986 की नई शिक्षा नीति लागू होना, जवाहर नवोदय विद्यालयों की शुरुआत और मतदान की उम्र 21 से घटाकर 18 वर्ष करना उनके कार्यकाल के महत्वपूर्ण फैसलों में शामिल था। असम, पंजाब और मिजोरम में शांति और राजनीतिक समाधान की दिशा में हुए समझौतों को भी उनके कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धि बताया गया। फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा कि राजीव गांधी की दूरदृष्टि आज भी प्रासंगिक है। आधुनिक भारत के निर्माण का उनका सपना युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। जयंती पर उनके विचारों और राष्ट्रसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामपदारथ यादव, जयप्रकाश गुप्ता, ओम प्रकाश सिंह, पैक्स अध्यक्ष पवन कुमार, सेवादल अध्यक्ष आनंद प्रेम, हीरा झा, कुशमेष कुमार, अधिवक्ता दीपक पोद्दार, प्रो. रंजीत अंशुमाली, प्रो. शाहिद, प्रो. एकनाथ पाठक, कुंदन पासवान, राजकुमार राय, राजेश साह, संतोष साह, कृष्णनंदन भगत, आर्यन राज, विमल झा, चौधरी महतो, देवकुमार, मुन्शी पासवान, अबु सलाम, श्याम पासवान, अभिमन्यु यादव, अशोक यादव, अमित कुमार, सुजीत सिंह, धीरज कुमार, राघव कुमार और बिनोद कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।













