Download App from

सिमरिया गोलंबर पर दिनकर की प्रतिमा लगाने को संघर्ष समिति बनेगी

सिमरिया (बेगूसराय) | सिमरिया सिक्स लेन गोलंबर पर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग तेज हो गई है। इसे लेकर शनिवार शाम सिमरिया स्थित मां भगवती धर्मशाला में आमसभा आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में लोगों ने एक स्वर में प्रतिमा स्थापना के लिए हरसंभव संघर्ष करने का संकल्प लिया। आमसभा की अध्यक्षता दिनकर पुस्तकालय के अध्यक्ष विश्वम्भर सिंह ने की। संचालन पुस्तकालय के सचिव संजीव फिरोज ने किया।

सिमरिया को बनाएंगे साहित्यिक तीर्थभूमि
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के डा. रामाज्ञा शशिधर ने कहा कि सिमरियावासियों का संकल्प राष्ट्रकवि दिनकर के गांव सिमरिया को साहित्यिक तीर्थभूमि के रूप में विकसित करना है। इसी उद्देश्य से सिमरिया गोलंबर पर दिनकर की प्रतिमा स्थापित करना पूरी तरह उचित है। उन्होंने कहा कि यह सिमरियावासियों की संकीर्णता नहीं, बल्कि उनका अधिकार है। वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण प्रियदर्शी ने कहा कि सिमरियावासी अपने महापुरुष को केवल याद ही नहीं करते, बल्कि उनसे गहरा प्रेम भी करते हैं। दिनकर की प्रतिमा स्थापना की मुहिम को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी वर्तमान पीढ़ी पर है। उन्होंने कहा कि साहित्यिक तरीके, विचार और आचरण के माध्यम से सरकार को इस मांग के लिए तैयार करने का प्रयास किया जाएगा।
षड्यंत्र के खिलाफ एकजुटता का आह्वान
दिनकर स्मृति विकास समिति के उपाध्यक्ष कैलाश सिंह ने कहा कि यह केवल सिमरिया की लड़ाई नहीं है, बल्कि पूरे राष्ट्र से जुड़ा मुद्दा है। दिनकर पुस्तकालय के पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि सिमरिया गोलंबर को मल्हीपुर गोलंबर बनाने की साजिश चल रही है। उन्होंने लोगों से संगठित होकर संघर्ष करने की अपील की। कहा कि एकजुट प्रयास से ही सिमरिया को साहित्यिक तीर्थभूमि बनाया जा सकता है। आमसभा को सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक विजय कुमार चौधरी, राधारमण राय, राजेंद्र राय नेताजी, दिनकर स्मृति विकास समिति के सचिव प्रदीप कुमार, कोषाध्यक्ष रामनाथ सिंह और दीपक पोद्दार सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।
ग्रामीणों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति
बैठक के अंत में सर्वसम्मति से राष्ट्रकवि दिनकर मूर्ति स्थापना संघर्ष समिति बनाने का निर्णय लिया गया। समिति को व्यापक स्वरूप देने और आगे की रणनीति तय करने के लिए अगली बैठक आयोजित की जाएगी। मौके पर ललन कुमार सिंह, जितेंद्र झा, मुखिया प्रतिनिधि गोपाल कुमार, उपमुखिया प्रतिनिधि केशव कुमार सिंह, गौरव भारद्वाज, कृष्ण मुरारी, अजीत कुमार, रंजीत कुमार सिंह, पूर्व मुखिया कृष्ण कुमार शर्मा, टिंकू मल्लिक, संजीव कुमार राय, दीनबंधु कुमार, गीता राय, शंभू पासवान, अमरनाथ झा सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।
Picture of विनोद कर्ण

विनोद कर्ण

पत्रकारिता में 37 वर्षों का अनुभव। 1988 में पटना से प्रकाशित होने वाले हिन्दी दैनिक नवभारत टाइम्स से जुड़े। 1995 से 2000 तक मधुबनी से हिन्दी दैनिक आज के जिला संवाददाता रहे। अप्रैल 2000 से अगस्त 2002 तक अमर उजाला के जालंधर संस्करण में अबोहर के ब्यूरो चीफ रहे। गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इस पेशे से 4 साल दूर रहे। 2006 में दैनिक जागरण, बेतिया से नई पारी शुरू की। तीन माह बाद सिल्लीगुड़ी स्थानांतरित। फिर पटना तबादला। 2008 से 2014 तक दैनिक जागरण, बेगूसराय और खगड़िया में ब्यूरो चीफ रहे। 2014 से 2017 तक दैनिक जागरण भागलपुर में डेस्क पर सीनियर सब एडिटर रहे। उसके बाद से न्यूज पोर्टल लाइव सिटीज, बिफोर प्रिंट और टॉप हिन्दी न्यूज से जुड़े रहे। वर्तमान में समकालीन तापमान के साथ-साथ newsvistabih.com न्यूज पोर्टल में स्वतंत्र रूप से लेखन जारी।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x