Download App from

​​​​​बिहार के विकास के लिए मतदान करें : सर्वेश कुमार

  • दरभंगा स्नातक क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सर्वेश कुमार ने किया नामांकन
  • एनडीए की नामांकन सभा में विकास पर वोट की अपील

दरभंगा। बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर सोमवार को दरभंगा में एनडीए की विशाल ‘नामांकन सह आशीर्वाद सभा’ आयोजित की गई। आयुक्त (कमिश्नर) दरभंगा के कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद सभा में दरभंगा स्नातक सीट से प्रत्याशी सर्वेश कुमार के समर्थन में भारी संख्या में मतदाता और नेता पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए सर्वेश कुमार ने विकास और सकारात्मक एजेंडे के आधार पर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना एनडीए सरकार का मुख्य लक्ष्य है। बिहार की प्रगति के बिना यह सपना अधूरा रहेगा। कहा कि मतदाताओं का वोट बिहार के विकास की गारंटी है। एनडीए सकारात्मक एजेंडे के साथ चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने दरभंगा स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए के दोनों प्रत्याशियों को विधान परिषद भेजने का आग्रह किया। शिक्षक सीट से प्रो. घनश्याम राय एनडीए के प्रत्याशी हैं।

उन्होंने अपने पिछले 6 वर्षों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। बताया कि सदन के कुल 170 कार्य दिवसों में से वे 167 दिन उपस्थित रहे। 17 सत्रों के दौरान उन्होंने प्रश्नों, ध्यानाकर्षण और चर्चाओं के माध्यम से 294 बार जनता की समस्याओं को सदन में मजबूती से उठाया। सरकार की शैक्षणिक उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि राज्य में एक साथ 211 नए डिग्री कालेज खोले गए हैं। प्रदेश में डिग्री कालेजों की संख्या 494 हो गई है। इसके अलावा 5 नए सरकारी विश्वविद्यालय, 700 माडल स्कूल और 700 से अधिक पीएम श्री विद्यालय स्थापित किए गए हैं। साथ ही 1,500 वित्त रहित संस्थानों के शिक्षकों को वेतनमान देने की दिशा में भी सरकार काम कर रही है।

सीआरएस सोसाइटी और पोर्टल का गठन
सर्वेश कुमार ने कहा कि सदन में उनके द्वारा मुद्दा उठाने के बाद बिहार में सीएसआर सोसाइटी और पोर्टल का गठन हुआ।  उन्होंने कहा कि बिहार में आइटी और चीनी उद्योग के क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं बढ़ रही हैं। सरकार शिक्षा, रोजगार और प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने दरभंगा स्नातक क्षेत्र के मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आपका एक-एक वोट विकसित बिहार के निर्माण की गारंटी है।
सभा को इन लोगों ने भी किया संबोधित
सभा को सांसद सह जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, सांसद गोपालजी ठाकुर, सांसद अशोक कुमार यादव, मंत्री शीला मंडल, विधायक विनोद नारायण झा, एमएलसी घनश्याम ठाकुर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हरि भूषण ठाकुर बचौल, पूर्व एमएलसी सह जदयू चुनाव प्रभारी दिलीप कुमार चौधरी सहित दर्जनों नेताओं ने संबोधित किया।

आशीर्वाद सभा में क्या कुछ कहा सर्वेश कुमार ने सुनिए…

Picture of विजय झा

विजय झा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x