Download App from

बेगूसराय में 25 हजार की रिश्वत लेते सेल टैक्स के असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा आपरेटर गिरफ्तार

  • GST के 3.84 लाख के बकाये को एडजस्ट करने के बदले मांगे थे 50 हजार
  • पटना से आई राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने की कार्रवाई

बेगूसराय | भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने मंगलवार को बेगूसराय में बड़ी कार्रवाई की। राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने वाणिज्य कर (सेल टैक्स) कार्यालय में 25 हजार रुपये रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री आपरेटर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा एंट्री आपरेटर संतोष कुमार झा के रूप में हुई है। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम खिड़की से बाहर फेंकने की कोशिश भी की गई। निगरानी टीम ने रकम बरामद कर ली। दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया के लिए पटना ले जाया गया।

3.84 लाख के GST बकाये के निपटारे के लिए मांगी रिश्वत
मामला विश्वनाथ नगर स्थित कृष्णा मार्केट की रोजी गारमेंट्स दुकान से जुड़ा है। संचालक ज्योति कुमार हर महीने नियमानुसार GST जमा कर रहे थे। बावजूद उन्हें सहायक कर आयुक्त प्रकाश चंद्र मोहन के हस्ताक्षर से नोटिस मिला। इसमें 3.84 लाख रुपये का GST बकाया बताया गया था। नोटिस के संबंध में ज्योति कुमार ने सहायक कर आयुक्त से मुलाकात की। आरोप है कि उन्हें डाटा आपरेटर संतोष कुमार झा से मिलने के लिए कहा गया। इसके बाद ज्योति कुमार ने संतोष कुमार झा से संपर्क किया। आरोप है कि GST बकाये के एडजस्टमेंट और नोटिस के निपटारे के बदले 50 हजार रुपये रिश्वत मांगी गई। बाद में 25 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।

24 सितंबर को की थी निगरानी में शिकायत
व्यवसायी ज्योति कुमार ने 24 सितंबर को पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत की थी। शिकायत के बाद विभाग ने आरोपों का सत्यापन कराया। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने के बाद कार्रवाई की योजना बनाई गई। 5 अक्टूबर को निगरानी थाने में असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा आपरेटर संतोष कुमार झा के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना के डीएसपी सतीश चंद्र माधव के अनुसार, प्राथमिकी के बाद विशेष टीम गठित की गई।
500-500 के नोटों की गड्डी लेकर पहुंचा था कारोबारी
मंगलवार को योजना के अनुसार शिकायतकर्ता को 25 हजार रुपये लेकर वाणिज्य कर कार्यालय भेजा गया। रकम 500-500 रुपये के नोटों में थी। बताया गया कि सहायक कर आयुक्त के निर्देश पर डाटा आपरेटर ने जैसे ही रिश्वत की रकम ली, निगरानी टीम ने दबिश दे दी। टीम को देखते ही कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि पकड़े जाने के डर से रिश्वत की रकम की गड्डी खिड़की से बाहर फेंक दी गई। निगरानी टीम ने रकम को बरामद कर लिया और दोनों आरोपितों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
कार्यालय में मची अफरा-तफरी
अचानक हुई कार्रवाई से वाणिज्य कर कार्यालय में हड़कंप मच गया। कई कर्मचारी कार्यालय से बाहर निकल गए। काफी देर तक परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम दोनों आरोपितों को लेकर परिसदन पहुंची। वहां उनसे पूछताछ की गई। इसके बाद दोनों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए पटना ले जाया गया। मामले में आरोपितों को सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
Picture of विनोद कर्ण

विनोद कर्ण

पत्रकारिता में 37 वर्षों का अनुभव। 1988 में पटना से प्रकाशित होने वाले हिन्दी दैनिक नवभारत टाइम्स से जुड़े। 1995 से 2000 तक मधुबनी से हिन्दी दैनिक आज के जिला संवाददाता रहे। अप्रैल 2000 से अगस्त 2002 तक अमर उजाला के जालंधर संस्करण में अबोहर के ब्यूरो चीफ रहे। गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इस पेशे से 4 साल दूर रहे। 2006 में दैनिक जागरण, बेतिया से नई पारी शुरू की। तीन माह बाद सिल्लीगुड़ी स्थानांतरित। फिर पटना तबादला। 2008 से 2014 तक दैनिक जागरण, बेगूसराय और खगड़िया में ब्यूरो चीफ रहे। 2014 से 2017 तक दैनिक जागरण भागलपुर में डेस्क पर सीनियर सब एडिटर रहे। उसके बाद से न्यूज पोर्टल लाइव सिटीज, बिफोर प्रिंट और टॉप हिन्दी न्यूज से जुड़े रहे। वर्तमान में समकालीन तापमान के साथ-साथ newsvistabih.com न्यूज पोर्टल में स्वतंत्र रूप से लेखन जारी।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x