बेगूसराय (भगवानपुर)। जिले के चारां आकांक्षी प्रखंड के सभी पंचायत को स्वस्थ और सक्षम पंचायत बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्य में पिरामल फाउंडेशन सभी विभाग का सहयोग कर रहा है। इसी क्रम में शनिवार को प्रखंड के मेहदौली और चंदौर पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ धर्मवीर प्रभाकर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार, मेहदौली के मुखिया शिव शंकर महतो और चंदौर के मुखिया अनिल कुमार सिंह, पिरामल के प्रतिनिधि कन्हैया कुमार, दीपक मिश्रा, सिंधु कुमारी साहित अन्य विभाग के कर्मी और ग्रामीण सहित आशा, सेविका, एएनएम और जीविका दीदी उपस्थित थी। दोनो पंचायत में लोगो को आयुष्मान कार्ड के बारे में विस्तार से बताया गया। वहीं परिवार नियोजन के बारे भी बताया गया। साथ ही साथ दस्त रोकथाम अभियान के बारे भी विस्तार से चर्चा हुई। आशा कार्यकर्ताओं द्वारा 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों वाले सभी परिवारों के घर ओ.आर.एस. के पैकेट वितरित किए जाएंगे। डायरिया पर नियंत्रण के लिए 6 माह तक शिशु को केवल स्तनपान, पर्याप्त पूरक आहार और विटामिन-। देने की आवश्यकता है। उन्होंने रोटा वायरस के टीकाकरण को भी महत्वपूर्ण बताया। लोगो ने अपने पंचायत को स्वस्थ बनाने में सहयोग का वादा किया।
