Download App from

बछवाड़ा के चिरंजीवीपुर में बदमाशों ने पति-पत्नी और दो बच्चों का गला काटा, तीन की मौत

  • अपराधियों ने एसिड से चेहरा जलाया, सात साल के अंकुश की हालत नाजुक
    बेगूसराय (बछवाड़ा)।बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चिरंजीवीपुर वार्ड नं. 12 ठठ्ठा रसीदपुर में बदमाशों ने शुक्रवार की रात पति-पत्नी और दो बच्चों का गला काट दिया। इसके बाद उनके चेहरे पर एसिड डालकर भाग गए। इस वारदात में पति-पत्नी और एक बच्ची की मौत हो गई वहीं सात साल के बेटे की हालत नाजुक है। मृतकों की पहचान नागो महतो के पुत्र 40 वर्षीय संजीवन महतो, 34 वर्षीया संजीता देवी और 10 वर्षीया सपना कुमारी के रूप में हुई है। वहीं सात वर्षीय बेटे अंकुश कुमार की हालत चिंताजनक है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घर में घुसकर हुई इस निर्मम हत्या की सूचना मिलते ही लोगों की भारी भीड़ जुट गई। वारदात मृतक के आवास में हुई है। जानकारी के अनुसार, सोए अवस्था में अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। लोगों ने बताया कि संजीवन महतो दो शादी की थी। पहली पत्नी से एक लड़का है। लोग वारदात के कारण को उससे जोड़कर देख रहे हैं।
Picture of शेखर

शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x