Download App from

बिहार दरोगा एवं बीपीएससी सहित विभिन्न परीक्षाओं में उत्तीर्ण 13 छात्र-छात्राओं को एबीवीपी ने किया सम्मानित

  • समाज के रचनात्मक शक्तियों को सम्मानित करना देश-हित का कार्य : एबीवीपी 

बेगूसराय। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भगवानपुर प्रखंड के एक संस्थान केएम कैंपस में 13 वैसे छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया, जो बीपीएससी बिहार दरोगा सहित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में उत्तीर्ण हुए थे l कार्यक्रम का प्रारंभ तारा कॉलेज आफ हायर एजुकेशन के निदेशक राकेश कुमार, जागो गांव के सोमेश चौधरी, एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पुरुषोत्तम कुमार, अभीगत कुमार, संस्थान के संचालक रोहित कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया l इस अवसर पर जागो गांव के निदेशक सोमेश चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद समाज के उन विभूतियों का सम्मान करती है जो समाज में एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करते हैं l ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाओं को एक मंच देने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विद्यार्थी परिषद के कार्य में जागो एवं तारा कॉलेज ऑफ़ हायर एजुकेशन भी सहयोग कर रहा है l हम विद्यार्थी परिषद के मंच से वैसे छात्र-छात्राओं को मुफ्त में तकनीकी शिक्षा देने का आह्वान करते हैं जो आर्थिक रूप से पिछड़े हुए हैं। 

समाज में अच्छा करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करना जरूरी : राकेश

तारा कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन के डायरेक्टर राकेश कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्य दैवीय कार्य हैं l हम सबको इसमें बढ़-चढ़कर सहयोग करना है ताकि समाज में अच्छा करने वाले लोग प्रोत्साहित हो सके। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद प्रत्येक वर्ष वैसे प्रतिभाओं का सम्मान करती है जो हजारों छात्र-छात्राओं के बीच से निकलकर समाज और राष्ट्र को अपनी अच्छाई से आलोकित करते हैं। इसी निमित्त बनवारीपुर के केएम कैंपस संस्थान में आज सम्मान समारोह का आयोजन हुआ जिसमें 13 छात्र-छात्रा सम्मानित हुए। छात्र नेता अभीगत कुमार एवं संस्थान के निदेशक रोहित कुमार ने छात्र-छात्राओं को कहा कि आप सभी अपने जीवन में अच्छा प्रयास कर रहे हैं किंतु आपका प्रयास यदि तकनीकी एवं मैनेजमेंट की दृष्टिकोण से उत्तम होगा तो आपको सफलता बहुत जल्द मिलेगी। इसलिए आप लगन और मेहनत के दम पर समाज का भला करें। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रमन कुमार, प्रभाकर कुमार , सुभाष कुमार, रश्मि कुमारी , सोनाली कुमारी सहित 13 छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Picture of शेखर

शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x