Download App from

यह पुल है या घुलनशील पदार्थ : तीसरी बार गिरा गंगा पर बने रहे अगुवानी पुल का हिस्सा, सरकार बोली-कुछ नहीं हुआ

सुल्तानगंज-अगुवानी घाट में गंगा नदी पर बन रहा निर्माणाधीन पुल 17 अगस्त को तीसरी बार गिरा। इस बार पिलर नंबर नौ और 10 के बीच का हिस्सा गंगा नदी में समा गया।

भागलपुर | खगड़िया के अगुवानी घाट और भागलपुर के सुल्तानगंज के बीच गंगा पर बनाए जा रहे पुल का एक हिस्सा आज फिर गिर गया। पिछले नौ साल से बन रहे इस पुल का हिस्सा तीसरी बार गिरा है। शनिवार को पिलर संख्या 9 और 10 के बीच हिस्सा गंगा में समा गया। पुल के एक पिलर का फाउंडेशन तक बह गया है। पुल बनाने का जिम्मा सिंगला कंस्ट्रक्शन को मिला हुआ है।
हालांकि इस बीच बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस पुल का एक भाग 4 जून, 2023 को क्षतिग्रस्त हो गया था। जांच में डिजाइन गलत पाया गया था और पुल का निर्माण कार्य बंद करा दिया गया था। ठेकेदार को पुल को तोड़ कर नया पुल बनाने का आदेश दिया गया था। इसके बाद पहले से क्षतिग्रस्त हुए भाग के शेष हिस्से को तोड़ कर हटाया जा रहा था। गंगा के जलस्तर में वृद्धि एवं तेज बहाव के कारण आज वही हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। यह भाग पहले से क्षतिग्रस्त भाग का ही एक हिस्सा था, जिसे हटाया जाना था।

खगड़िया के डीएम बोले- इस हिस्से को तोड़ा जाना था
खगड़िया के जिलाधिकारी अमित कुमार पांडे ने बताया कि अगुवानी घाट-सुल्तानगंज पुल का एक स्लैब शनिवार सुबह करीब आठ बजे गिरा है। उन्होंने कहा कि एक बात बताना चाहूंगा कि निर्माणाधीन पुल का पूरा ढांचा, जिसमें खामियां हैं, उसे ठेकेदार द्वारा तोड़ा जाना है। वहां निर्माण कार्य पहले ही रोका गया है। ठेकेदार पटना उच्च न्यायालय के निर्देश पर ढांचे को तोड़ रहा है। घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

परबत्ता विधायक बोले- भ्रष्टाचार का यहां बड़ा खेला है
परबत्ता विधायक डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि पहले तो हम समझते थे कि विधानसभा मंदिर हैं। पर यहां भी बहुत लोग असत्य बोलते हैं। प्रश्न के माध्यम से 2022 में पूछा तो जवाब मिला कि पुल 2023 में पूरा हो जाएगा। 2023 में पूछा तो बताया गया 2024 में पूरा होगा। 2024 में पूछा तो 2025 में पूरा होने की बात कही गई। अब 2025 में भी बनेगा या नहीं यह एक सवाल बना है। यह पुल भ्रष्टाचार में लिप्त है। भ्रष्टाचार का यहां बड़ा खेला है। लोग कहते हैं छोटी मछली फंस जाती है और मगरमच्छ बच जाता है।

पढ़िए अपने एक्स अकाउंट पर क्या लिखा विधायक संजीव ने

 

Picture of शेखर

शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x