Download App from

पेंशनरों के लिए राहत की खबर, बिहार में अलग से बनेगा कोषागार और अभिलेख निदेशालय

बिहार सरकार पेंशन से जुड़ी सभी समस्याओं के निदान के लिए अलग से कोषागार और अभिलेख निदेशालय बनाने जा रही है। इसके बन जाने से कर्मचारियों को काफी लाभ होगा।

डेस्क | बिहार सरकार के कर्मी और पेंशनभोगी लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पेंशन से जुड़ी सभी समस्याओं के निदान और पेंशन आसानी से मिले, इसके लिए सरकार अलग से कोषागार और अभिलेख निदेशालय बनाने जा रही है। अभी प्रदेश में कर्मचारियों के पेंशन से जुड़ा नियमित पेंशन, परिवार पेंशन, ग्रेच्युटी आदि सारा काम महालेखाकार (एजी) कार्यालय से होता है। कई राज्यों में पेंशनभोगियों के लिए अलग से कोषागार और अभिलेख निदेशालय पहले से है। प्रदेश की नीतीश सरकार भी उसी तर्ज पर काम करने जा रही है। वित्त विभाग इस दिशा में काम कर रहा है। वित्त विभाग ही पेंशन और सेवािनवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ संबंधी नीतियां बनाता है।

इस तरह काम करेगा कोषागार और निदेशालय
आने वाले दिनों में कोषागार और पेंशन निदेशालय NPS के तहत आने वाले सभी कर्मचारियों की पेंशन व्यवस्था की निगरानी करेगा। दरअसल, NPS के तहत कर्मचारियों को दो हिस्सों में राशि मिलती है। NPS के कुल रकम का 60% हिस्सा सेवानिवृत्ति के समय कर्मचारी को दे दिया जाता है, जबकि 40% हिस्सा पेंशन के तौर पर रखा जाता है और उससे कर्मचारी को पेंशन दी जाती है।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x