Download App from

विधानसभा के अगले चुनाव में जनसुराज 243 सीट पर अकेले लड़ेगी : प्रो संजय गौतम 

बेगूसराय(मटिहानी)। जन सुराज अभियान की ओर से शुक्रवार को मटिहानी प्रखंड में एक ऐतिहासिक संगठन घोषणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मटिहानी प्रखंड में सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक सुधारों के लिए जनता के बीच जागरूकता और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो संजय गौतम ने कहा कि बिहार के अंदर जातिवाद धर्मवाद, क्षेत्रवाद की सोच को जनसुराज समाप्त करेेेगाा। शिक्षा, स्वरोजगार, कृषि, वृद्धा पेंशन, उद्योग ये विकास के प्रमुख मुद्दे होंगे। 1985 के बाद पहला दल जनसुराज होगा जो 243 विधानसभा पर 2025 में अकेले चुनाव लड़ेगा और पूर्ण बहुमत के साथ बिहार में जनसुराज की सरकार बनेगी। मटिहानी के संयोजक अमरीश कुमार ने कहा मटिहानी प्रखंड में जन सुराज को संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाना और सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देना है। डॉ संजय कुमार ने कहा कि जनसुराज का संविधान आम राय के साथ बनाया जा रहा है।

लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ एक समृद्ध बिहार का निर्माण करना अभियान का उद्देश्य

जनसुराज के नेता सुरेन्द्र सहनी एंव ग़ालिब साहिन ने कहा अभियान का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ एक समृद्ध बिहार का निर्माण करना है, जहां हर व्यक्ति की आवाज़ सुनी जाए और विकास की प्रक्रिया में सबकी समान भागीदारी हो। मटिहानी प्रखंड में यह कार्यक्रम इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। मौके पर डॉ निशांत ने कहा कि बिहार बदलाव की और बढ़ चुका है। सभी को एक होने की जरूरत है। धन्यवाद ज्ञापन मुख्य प्रवक्ता अजय कुमार ने किया।

इन्हें मिला दायित्व

जन सुराज में मटिहानी प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ टुनटुन भैया, संगठन महासचिव चंद्रभूषण कुमार, प्रखंड संयोजक अंबरीश कुमार, युवा अध्यक्ष मिलन कुमार, महिला अध्यक्ष कंचन कुमारी, किसान अध्यक्ष नवल शाह, मुख्य प्रवक्ता शमशेर आलम, सोशल मीडिया प्रभारी नवल कुमार राय, कार्यालय प्रभारी रजनीश कुमार मनोनीत किए गए हैं।

मौके पर ये लोग थे मौजूद

इस अवसर पर जन सुराज अभियान के वरिष्ठ नेता जिला संरक्षक मटिहानी के प्रंखड प्रमुख विश्वनाथ राय, संविधान निर्माण समिति के डॉ संजय कुमार, सुरेंद्र सहनी, गालिब शाहीन, वरिष्ठ नेता प्रो संजय गौतम, किसान अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार राय, विंग कमांडर रंजीत कुमार सिंह, डॉ निशांत रंजन, डॉ रंजन कुमार चौधरी, जन सुराज मुख्यालय से राकेश रंजन, दीपक कुमार विद्यार्थी, बिंदु कुमारी, निशा कुमारी, अजीत गौतम, डॉ आर के राय, युवा अनुमंडल अध्यक्ष सुधांशु कुमार, सोमेश चौधरी भी मौजूद थे।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
राजेश्वर राय
राजेश्वर राय
1 year ago

जन सुराज पार्टी का बिहार का सूरत-शीरत बदलने का स्वप्न यूटोपियन लगता है.
देश के कतिपय मूर्धन्य राजनीतिक पंडितों का कहना है पी.के.(श्री प्रशांत किशोर) येनकेन प्रकारेण चर्चा में बना रहना चाहते हैं.
कुछ ही माह पूर्व उन्होंने जाने माने पत्रकार श्री करण थापर के साथ एक साक्षात्कार के दौरान कुछ ऐसी बातें कह दी जिसके कारण मीडिया में तकरीबन महीने भर उनकी लानत-मलामत होते रही.
श्री पी.के.२०२५ के बिहार विधानसभा चुनाव में कैसे बिहार का सेहत सुधारेंगे,यह तो भविष्य बतायेगा,किंतु भाजपा की मोटाई कुछ अवश्य बढ़ जायेगी.

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
1
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x