Download App from

जलेवार सेवा समिति हर उस मुद्दे को उठाएगी जिससे समाज को लाभ मिले

जलेवार सेवा समिति की बैठक में अमित कुमार सिंह गप्पू ने कहा कि यह संगठन हर उस मुद्दे को उठाएगी जिससे समाज को लाभ मिले। समिति की बैठक धरमपुर में हुई।

बेगूसराय | जलेवार सेवा समिति की बैठक समिति के मध्य जोन के अध्यक्ष अवकाश प्राप्त शिक्षक रामचंद्र प्रसाद सिंह के धरमपुर आवास पर सोमवार को हुई। समिति के अमित कुमार सिंह गप्पू, आनंद मोहन प्र सिंह, मनोज भारती ने कहा कि किसी भी संगठन का सोच समाजहित में अच्छे कार्य करने की होती है। इसी उद्देश्य से यह संगठन हर उस मुद्दे को उठाएगी जिससे समाज को लाभ मिले। पंचायत एवं मुहल्ले स्तर पर घर-घर जाकर सम्पर्क कर सदस्यों को चिन्हित कर कमेटी बनाने का सुझाव दिया।

रतन सिंह का कार्यकाल स्वर्णिम युग रहा
चंद्रचूड़ शर्मा, अशोक प्रसाद सिंह, कुमार अनिल ने पारिवारिक गणना पर विचार-विमर्श किया। संगठन विस्तार को लेकर अपनी-अपनी बात रखी। कहा कि संगठन के अध्यक्ष स्व. रतन सिंह का कार्यकाल स्वर्णिम युग रहा। सचिव अर्जुन सिंह, उपाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी रामदयाल भारती एवं कपीन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि बैठक में समिति के सदस्यों को आपस में मिल-जुलकर रहने पर बल दिया।

संगठन को बेहतर दिशा में ले जाने पर बल दिया
बैठक में देवनिरंजन भारती, विद्यानंद सिंह, चुनचुन प्रसाद सिंह एवं रामउदय सिंह ने कहा कि महर्षि वत्स आश्रम के प्रांगण में कार्यालय को व्यवस्थित किया जाए। संगठन को बेहतर दिशा की ओर ले जाने के लिए काम करने पर बल दिया। कमलाकान्त प्रसाद सिंह, रामचन्द्र प्र सिंह, शिवशंभू प्र सिंह एवं रामसखा सिंह ने महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे। बैठक में रणजीत कुमार, युगल किशोर सिंह, श्याम सुन्दर सिंह, मनोज सिंह, रामदेव सिंह, कृष्णनन्दन प्र सिंह, चक्रधर सिंह, दिनेश सिंह, हेमन्त कुमार आदि उपस्थित थे।

Picture of शेखर

शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x