Download App from

डॉ तान्या शर्मा एवं डॉ अमृता कुमारी ने जीडी कॉलेज में किया योगदान

बेगूसराय। जीडी कॉलेज बेगूसराय के अर्थशास्त्र विभाग   में शुक्रवार को डॉ. तान्या शर्मा एवं डॉ. अमृता कुमारी ने योगदान किया। विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा चयनित इन दोनों अभ्यर्थियों का योगदान सहायक प्रोफेसर पद पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. राम अवधेश कुमार ने कराया। डॉ. तान्या की शिक्षा दीक्षा पटना विश्वविद्यालय एवं मिथिला विश्वविद्यालय से हुई है एवं डॉ अमृता कुमारी की शिक्षा दीक्षा भागलपुर विश्वविद्यालय से हुई है। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रधानाचार्य प्रो. राम अवधेश कुमार ने कहा मैं डॉ. तान्या एवं डॉ. अमृता का महाविद्यालय परिवार में स्वागत करता हूं। मुझे पूरी उम्मीद है कि योग्य फैकल्टी के आने से महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण में विकास होगा। वहीं महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. कमलेश कुमार में कहा महाविद्यालय की इस नई पीढ़ी को मैं बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. जिकरुल्लाह खान एवं महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अरमान आनंद ने भी डॉ. तान्या शर्मा एवं डॉ. अमृता कुमारी को बधाई दी।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
विनोद कर्ण
BINOD KARN
1 year ago

वर्षों से रिक्त पदों को भरा गया है। अन्य विषयों में भी पद खाली है। जिसके भरने की उम्मीद जगी है।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
1
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x