Download App from

Mumbai: चेंबूर में भीषण आग, घर में सो रहे एक ही परिवार के 7 लोगों की जलकर मौत; मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल

मुंबई के चेंबूर इलाके के सिद्धार्थ कॉलोनी में एक घर में रविवार को भीषण आग लग गई। आग में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल हैं।

एजेंसी/मुंबई | मुंबई के चेंबूर इलाके में रविवार को भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि चेंबूर इलाके के सिद्धार्थ कॉलोनी में एक घर में सुबह करीब 4:30 बजे आग लगी। आग से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि जब आग लगी तो सभी सो रहे थे और उन्हें घर से बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। फिलहाल फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मकान के नीचे किराने की दुकान है। शॉर्ट सर्किट से आग पहले दुकान में लगी और फिर पूरे घर में फैल गई।

इधर, डीसीपी हेमराज सिंह राजपूत ने बताया कि सुबह 6 बजे आग लगने की सूचना मिली। आग में सात लोग बुरी तरह झुलस गए। झुलसे सभी लोगों को रजवाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस और फायर ब्रिगेड मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आग लगने के कारणों का पता चल सकेगा।

छत को तोड़ अंदर घुसे लोग
स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग सुबह तड़के 4:30 बजे लगी। आग पर काबू पाने के लिए आसपास के लोगों ने पहले बगल की छत को तोड़ा और फिर अंदर घुसे। करीब घंटे भर बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि किसी को कुछ समझने का मौका नहीं मिला।

मृतकों की हुई पहचान
मरने वालों में गीतादेवी गुप्ता (60), अनीता गुप्ता (39), प्रेम गुप्ता (30), मंजू प्रेम गुप्ता (30), विधि गुप्ता (15), नरेंद्र गुप्ता (10) और प्रेसी गुप्ता (6) शामिल हैं।

Picture of शेखर

शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x