Download App from

दिल्ली विधानसभा : भाजपा ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज की, बैजयंत पांडा को बनाया चुनाव प्रभारी

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय भाजपा नेतृत्व चुनावी मोड में आ गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा को आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग को चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया है। पिछले नगर निगम चुनाव में विपरीत परिस्थिति में भी 272 वार्ड में 104 वार्ड पार्षद भाजपा के चुने गए थे। भाजपा को उम्मीद थी कि आम आदमी पार्टी की बयार में 20-30 वार्ड ही भाजपा अपनी बढ़त बना सकेगी। दिल्ली के बूथ मैनेजमेंट का अनुभव भी उनके पास है।
जल्द ही पार्टी सभी 70 विधानसभा में सर्वे कराएगी
महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ केंद्रीय भाजपा नेतृत्व ने चुनाव प्रभारी की घोषणा कर दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी का संकेत प्रदेश भाजपा को दिया है। इस घोषणा के बाद प्रदेश नेतृत्व भी चुनावी मोड में दिखने लगा है। सदस्यता अभियान, जनसंपर्क अभियान, प्रवास समेत आम आदमी पार्टी को कटघरे में खड़ा करने की नीति तेज की है। माना जा रहा है कि जल्द ही पार्टी सभी 70 विधानसभा में सर्वे कराएगी। वर्तमान विधायकों के क्षेत्र में भी सर्वे होगा, क्योंकि लगातार चुनावी हार का स्वाद चख रही भाजपा इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को पटखनी दे सके।
ओडिशा लोकसभा के केन्द्रपड़ा सीट से सांसद हैं बैजयंत पांडा
चुनावी विश्लेषक की मानें तो नगर निगम चुनाव में भाजपा यह मान कर चल रही थी कि आम आदमी पार्टी की लहर में भाजपा के प्रत्याशी कहीं नहीं टिकने वाले हैं। लेकिन इस चुनाव की बागडोर ओडिशा लोकसभा के केन्द्रपड़ा सीट से सांसद बैजयंत पांडा ने संभाली और सम्मानजनक जीत दिलाई। इसी विश्वास के साथ उन्हें चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। पांडा प्रदेश भाजपा प्रभारी के पद पर भी हैं। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 15 फरवरी 2025 को समाप्त होने जा रहा है। 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2020 विधानसभा चुनाव में भाजपा महज आठ सीट पर ही अपना परचम लहरा सकी थी। कांग्रेस का पत्ता पूरी तरह से साफ हो गया था।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

17 वर्षों से पत्रकारिता का सफर जारी। प्रिंट मीडिया में दैनिक भास्कर (लुधियाना), अमर उजाला (जम्मू-कश्मीर), राजस्थान पत्रिका (जयपुर), दैनिक जागरण (पानीपत-हिसार) और दैनिक भास्कर (पटना) में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्य करने के बाद पिछले एक साल से newsvistabih.com के साथ डिजिटल पत्रकारिता।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x