Download App from

BREAKING NEWS : शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS के ICU में भर्ती

लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें एम्स के ICU में एडमिट कराया गया। पिछले एक सप्ताह से उन्हें खाने-पीने में परेशानी हो रही थी।

नई दिल्ली/एजेंसी | लोक गायिका पद्मभूषण शारदा सिन्हा की तबीयत शनिवार (26 अक्टूबर) को अचानक बिगड़ गई। उन्हें दिल्ली AIIMS के ICU में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक, पिछले एक सप्ताह से उनको खाने-पीने में दिक्कत आ रही थी। बेटे अंशुमान शारदा ने पूछने पर बताया कि शनिवार सुबह उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद उनको AIIMS लाया गया। हालांकि उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में कोई स्वास्थ्य बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।
बताते चलें कि 22 सितम्बर 2024 को उनके पति ब्रज किशोर सिन्हा (80) का ब्रेन हैमरेज के कारण निधन हो गया था, जिसके बाद से वो काफी चिंतित रहती थीं। पति एजुकेशन डिपार्टमेंट में डिप्टी डायरेक्टर के पद से रिटायर थे। इसी साल दोनों ने अपनी शादी की 54वीं सालगिरह मनाई थी।

पति को याद करते हुए हाल ही में पोस्ट लिखा था- लाल सिंदूर बिना मांगे न सोभे…

फेसबुक पोस्ट

20 अक्टूबर को उन्होंने फेसबुक पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा कि लाल सिंदूर बिना मांगे न सोभे… लेकिन सिन्हा साहब की मीठी यादों के सहारे मैं संगीत के सफर को जारी रखने की कोशिश करूंगी। खास तौर पर आज के दिन मैं सिन्हा साहब को अपना नमन समर्पित करती हूं। उनकी बीमारी की खबर सुनकर उनके प्रशंसक काफी मायूस हैं। लोग प्रार्थना कर रहे हैं कि वह जल्द स्वस्थ होकर घर लौट आएं और एक बार फिर छठ में उनकी आवाज सुनाई दे।

छठ गीतों के लिए मशहूर हैं शारदा सिन्हा
छठ महापर्व पर शारदा सिन्हा के गाने खूब सुने जाते हैं। छठ पर गाए उनके गाने काफी मशहूर हैं। उन्होंने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत 1980 में की थी। शारदा सिन्हा अब तक 62 से ज्यादा छठ गीतें गा चुकी हैं।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x