Download App from

Social work : आरटी राजन स्मृति प्रतियोगिता 19 को, प्रत्येक महीने लगेगा लोक कलाकारों का चौपाल

आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी की वार्षिक बैठक में नई रूपरेखा तय की गई। संस्था के उपाध्यक्ष दिनेश दीवाना की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कई निर्णय लिए गए।

बेगूसराय (बीहट) | आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी की वार्षिक समीक्षा बैठक में नई कार्ययोजना की रूपरेखा तय की गई। संस्था के उपाध्यक्ष दिनेश दीवाना की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में प्रत्येक महीने गांव में जाकर लोक कलाकारों के साथ चौपाल कार्यक्रम करने का संकल्प लिया गया। वहीं 19 जनवरी को आरटी राजन स्मृति प्रतियोगिता प्राथमिक विद्यालय चकिया में करने का निर्णय लिया गया।
एसोसिएशन के सचिव गणेश गौरव ने कहा कि नए वर्ष में आरटी राजन प्रतियोगिता, रियल चौपाल, होली मिलन, मार्च में राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव, रंग उमंग, विचार गोष्ठी, साइकिल पे सन्डे सहित अन्य कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया है। संयोजक डॉ. कुन्दन कुमार ने बताया कि संस्था प्रत्येक महीने आसपास के गांव में जाकर रियल चौपाल के तहत लोक कलाकारों और लोक कलाओं के संवर्द्धन के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। बैठक में मनीष कुमार, रवि वर्मा, अंकित कुमार, राधे कुमार, आनन्द कुमार, बलिराम, संतोष कुमार, अंकित राज, जितेंद्र शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x