Download App from

BEGUSARAI को प्रमंडल बनाना मांग नहीं अधिकार है, 12 जनवरी को निकाला जाएगा पैदल मार्च

रविवार को प्रमंडल बनाओ अभियान समिति की बैठक हुई। अभियान समिति के संयोजक दिलीप सिन्हा ने बताया कि बेगूसराय को प्रमंडल बनाना हमारी मांग नहीं अधिकार है।
  • प्रमंडल बनाओ अभियान समिति ने बैठक में लिया निर्णय
  • वार्ड पार्षदों, व्यवसायियों, राजनीतिक दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया

बेगूसराय | बेगूसराय को प्रमंडल बनाने की मुहिम अब जोर पकड़ती जा रही है। इसी मुहिम को गति देने के लिए रविवार को प्रमंडल बनाओ अभियान समिति की बैठक हुई। इसमें वार्ड पार्षद, समाजसेवी, राजनीतिक दलों के सदस्य व गणमान्य लोग शामिल हुए। अभियान समिति के संयोजक दिलीप सिन्हा ने बताया कि बेगूसराय को प्रमंडल बनाना हमारी मांग नहीं अधिकार है। इसी उद्देश्य के कारण आगामी 12 जनवरी को जीडी कॉलेज से गांधी स्टेडियम तक पैदल मार्च निकाला जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मेयर आलोक अग्रवाल ने कहा कि बेगूसराय को काफी पहले ही प्रमंडल बन जाना चाहिए था। इस बार हमें पूरी ताकत लगानी होगी। प्रमंडल बन जाने से क्षेत्र का विकास होगा। पूर्व विंग कमांडर रंजीत कुमार ने कहा कि हमें इस मसले पर दलगत भावना से ऊपर उठना होगा। चाहे वे सत्ताधारी दल के विधायक हों या फिर किसी अन्य दल के, सभी को इस मुद्दे पर एकमत होकर काम करना होगा। सांसद, विधान पार्षद और सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को एकसाथ होना होगा। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य वाला जिला है कि अब तक प्रमंडल नहीं बन पाया। यहां के लोग शायद नेतृत्व करना भूल गए हैं।

जवाहर लाल भारद्वाज ने बैठक में नगर निगम के वार्ड पार्षदों की कम उपस्थिति पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि जब हमलोग ही अपने हक के लिए एक नहीं होंगे तो हमारी बात कौन सुनेगा। डिप्टी मेयर अनिता राय ने कहा कि वे प्रमंडल बनाओ अभियान समिति के साथ हैं। बैठक में सेंट जेसेफ स्कूल के डायरेक्टर अभिषेक कुमार सिंह, जितेंद्र राय, जयराम दास, राजकिशोर सिंह, वार्ड पार्षद शगुफ्ता ताजवर, प्रकाश सिन्हा, रजनीश कुमार, निशा कुमारी, बबन प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे।

Picture of शेखर

शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x