Download App from

बछवाड़ा के शहीद कॉमरेड गंगानंद राय, भासो कुंवर सहित 13 शहीदों को दी श्रद्धांजलि

बेगूसराय। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), जिला कमिटी, बेगूसराय की ओर से स्थानीय पावर हाउस रोड स्थित जिला कार्यालय, ब्रह्मदेव राय भवन में गुरुवार को  बछवाड़ा के शहीद कॉमरेड गंगानंद राय, शहीद कॉमरेड भासो कुंवर सहित तेरह शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि-सह- संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पार्टी राज्य कमिटी सदस्य कॉमरेड सुरेश यादव ने की। कार्यक्रम के प्रारंभ में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा शहीदों की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गयी।

तेरह साथियों की वर्ग शत्रुओं के हाथों शहादत हुई

इस अवसर पर हुई सभा को संबोधित करते हुए पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य और बेगूसराय के पूर्व विधायक कॉमरेड राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सीपीआई(एम) देश की एकता, सांप्रदायिक सद्भाव, गरीब किसानों-मजदूरों के हक़- हकूक़, महिलाओं के सम्मान तथा सामाजिक समरसता के लिए सदैव सक्रिय और संघर्षशील रहती है। पार्टी ने इस अभियान में अपने एक-से-बढ़ कर-एक महत्वपूर्ण नेताओं और कार्यकर्ताओं की शहादत दी है। हमारी पार्टी मेहनतकश अवाम पर होनेवाले जुल्म के खिलाफ संघर्ष करने और शहादत देने का जज्बा रखने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं से की पार्टी है। बछवाड़ा में गरीबों के सम्मान के लिए और सामाजिक जुल्म के खिलाफ पार्टी के आह्वान पर होनेवाले जनसंघर्षों का नेतृत्व करते हुए कॉमरेड भासो कुंवर, कॉमरेड गंगानंद राय, कॉमरेड देव कुमार सहित तेरह साथियों की वर्ग शत्रुओं के हाथों शहादत हुई, जिनका नाम पार्टी के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने आगे कहा आज केन्द्रीय सत्ता पर सांप्रदायिक विभाजनकारी तत्वों का शासन है, जिसका इस देश की आज़ादी की लड़ाई में कोई भूमिका नहीं है। यह सरकार आज देश की आर्थिक संपदा को देशी-विदेशी पूंजीवादी बहुराष्ट्रीय कारपोरेट घरानों के हाथों सौंपने को बेताब है, तो दूसरी ओर हमारी साझी संस्कृति की गौरवशाली विरासत को नेस्तनाबूद करने पर आमादा है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के दुष्प्रभाव से शिक्षा महंगी की जा रही है, मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरम पर है। ऐसी परिस्थिति में हम जनता को व्यापक रूप से लामबंद कर सरकार की देशविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष के अभियान को तेज करें। इसी रास्ते पर चलकर हम अपने शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।

जनसमस्याओं को लेकर सतत् संघर्ष जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया

पार्टी के जिला सचिव कॉमरेड रत्नेश झा ने सांप्रदायिक काली ताकतों के विरुद्ध , स्मार्ट मीटर के खिलाफ, भूमिहीनों के लिए जमीन, आवासहीनों के लिए आवास समेत अन्य जनसमस्याओं को लेकर सतत् संघर्ष जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

मौके पर ये लोग थे मौजूद 

इस अवसर पर पार्टी राज्य कमिटी सदस्य कॉमरेड कुमार विनीताभ, सीटू राज्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह, बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन के सचिव कॉमरेड राम भजन सिंह, अध्यक्ष कॉमरेड राम विलास सिंह, दलित शोषण मुक्ति मंच के नेता और बेगूसराय के पूर्व उप प्रमुख कॉमरेड सूर्य नारायण रजक, एडवा जिला अध्यक्ष कॉमरेड रानी सिंह, जलेस उपाध्यक्ष अभिनंदन झा, डीवाईएफआई सचिव अजय यादव, एसएफआई जिला सचिव मो आसिफ अली, अध्यक्ष देवदत्त कुमार, मो मजहर, पार्टी जिला कमिटी सदस्य कॉमरेड अवध किशोर चौधरी, मो अली, कॉमरेड सुरेश पासवान, कॉमरेड रामजी पासवान, कॉमरेड रामशंकर यादव, कॉमरेड विजय कुमार सिंह, कॉमरेड राजेन्द्र चौधरी, कॉमरेड राम लखन पासवान, कॉमरेड राम बहादुर सिंह, कॉमरेड जगदीश पोद्दार, कॉमरेड विश्वनाथ दास, कॉमरेड राजेन्द्र पासवान, कॉमरेड विजय राय समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त किया। मौके पर विशेश्वर पासवान, सुरेन्द्र साह,रमेश प्रसाद सिंह, विनय कुमार सिंह, प्रमोद साह, मुन्ना ठाकुर, मनोज पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Picture of शेखर

शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x