- निलंबन के दौरान तेघड़ा बीईओ कार्यालय रहेगा मुख्यालय
- आराेपी प्रधानाध्यापक को अलग से जारी होगा प्रपत्र ‘क’
बेगूसराय | जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना (शिक्षा विभाग) ने राहटपुर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक चेतन कुमार को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय तेघड़ा रहेगा। चेतन कुमार को प्रपत्र ‘क’ अलग से निर्गत किया जाएगा।
कार्रवाई नहीं होने पर शिक्षकों ने बीईओ को फिर पत्र लिखा
इसके बाद फिर विशिष्ट शिक्षक प्रमोद कुमार एवं अन्य 16 शिक्षकों ने बीईओ को पत्र भेजकर प्रधानाध्यापक पर गाली-गलौज एवं अपशब्द कहकर अपमानित करने का आरोप लगाया। इसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी, बेगूसराय के निदेश पर 8 फरवरी 2025 को प्रधानाध्यापक चेतन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
डीईओ कार्यालय से जारी आदेश पत्र
