पटना/एजेंसी | शुक्रवार तड़के 2:36 बजे राजधानी पटना समेत उत्तर बिहार के सभी जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलाजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र नेपाल के लिस्टीकोट नामक स्थान से दो किमी दूर धरती के नीचे 10 किलोमीटर था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.5 मापी गई। एक वरिष्ठ नेपाली अधिकारी गणेश नेपाली ने समाचार एजेंसी को बताया कि इसने हमारी नींद को बुरी तरह झकझोर दिया। हम घर से बाहर भागे। लोग अब घरों को वापस लौट आए हैं। भूकंप के कारण हमें अब तक किसी नुकसान या चोट की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।
EQ of M: 5.5, On: 28/02/2025 02:36:12 IST, Lat: 27.79 N, Long: 85.75 E, Depth: 10 Km, Location: Nepal.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/aTD1S3N1tk— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) February 27, 2025
इससे पहले असम के मरीगांव में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.0 थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि असम के मोरीगांव में भूकंप 2:25 बजे आया था। मोरीगांव में आए इस भूकंप की गहराई 16 किलोमीटर थी।
#Earthquake jolts #Patna at 2:37 am pic.twitter.com/6EpPy473ZN
— K Sarvottam (@k_sarvottam21) February 27, 2025
लद्दाख और म्यांमार में भी आया था भूकंप
लद्दाख में बुधवार शाम करीब पांच बजकर 36 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यहां रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 रही और भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी। भूकंप के झटकों से लोग घरों से बाहर निकल आए। भारत ही नहीं बल्कि 26 फरवरी को म्यांमार में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। म्यांमार में भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 3.1 थी।
