- AIYF मटिहानी अंचल का नौवां अंचल सम्मेलन संपन्न
- अशोक अध्यक्ष एवं अमोद बने सचिव
बेगूसराय (मटिहानी) | जब देश गुलाम था तब आरएसएस अंग्रेजों की दलाली करता था, क्रांतिकारियों के खिलाफ अंग्रेजों की मुखबिरी करता था और अब मोदी सरकार अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का तलवे चाट रही है। भाजपाइयों का हमेशा ही देश के स्वाभिमान के साथ सौदा करने का इतिहास रहा है। उपर्युक्त बातें मटिहानी के जिल्ला पुनर्वास में आयोजित AIYF मटिहानी अंचल के नौवें सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए पूर्व नौजवान नेता अनिल कुमार अंजान ने कहीं। उन्होंने कहा कि हमारे देश के नौजवानों को अपमानजनक स्थिति में बेड़ियों में जकड़ कर अमेरिका से भगाया जा रहा है और मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के साथ गलबहियां कर रहे हैं। युवाओं को इसके खिलाफ गोलबंद होकर देश की संप्रभुता बचाने के लिए आवाज बुलंद करनी होगी।
बेगूसराय के युवाओं के साथ हो रहा धोखा : अभिनव
उत्क्रमित मध्य विद्यालय जिल्ला पुनर्वास में आयोजित AIYF मटिहानी अंचल के नौवें सम्मेलन में बतौर पर्यवेक्षक जिला संयोजक सह प्रदेश उपाध्यक्ष अभिनव कुमार अकेला ने प्रतिनिधियों से कहा कि साजिश के तहत दिनकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना नहीं जा रही है। यह बेगूसराय के युवाओं के साथ धोखा है। औद्योगिक राजधानी होने के बावजूद नौजवानों को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में धक्का खाना पड़ रहा है। 16 मार्च को बखरी में संगठन का जिला सम्मेलन आयोजित है।
