Download App from

Bihar Budget 2025 : 3.16 लाख करोड़ का बजट पेश, बेगूसराय में बनेगा कैंसर अस्पताल

बिहार के डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। भाजपा से विधान पार्षद चौधरी ने दूसरी बार बजट पेश किया।
  • SC-ST प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति दोगुनी हुई।
  • सुधा की तर्ज पर सरकारी आउटलेट खुलेंगे।
  • हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना होगी।
  • अनुमंडल के लिए रेफरल अस्पताल बनेंगे।
  • कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनेंगे।
  • भागलपुर में मौसम विज्ञान केंद्र बनेगा।
  • अरहर और मूंग को एमएसपी पर खरीदेगी सरकार।

पटना | बिहार के डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। भाजपा से विधान पार्षद चौधरी ने दूसरी बार बजट पेश किया। इस बार सरकार का फोकस शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि पर रहा। उन्होंने 3 लाख 16 हजार 895 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। यह वित्त वर्ष 2024-25 से 38 हजार 169 करोड़ रुपए अधिक है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, शहरों के विकास, सिंचाई, पर्यटन और खेल के लिए बड़ी राशि आवंटित की गई है। बजट में 32 हजार 798 करोड़ रुपये का राजकोषीय घाटा रहने का अनुमान है।

महिलाओं के लिए पिंक बस
महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा शुरू की जाएगी। इन बसों में चालक, परिचालक और यात्री सभी महिलाएं होंगी। इसके लिए महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। राज्य के प्रमुख शहरों में पिंक बस सेवा शुरू की जाएगी। राज्य के प्रमुख शहरों में महिला वाहन प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जाएगी। इसमें प्रशिक्षक भी महिलाएं ही होंगी। यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है।

लाल रंग का बैग लेकर पहुंचे सम्राट चौधरी
डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी बजट पेश करने लाल रंग का बैग लेकर सदन पहुंचे। उन्होंने कहा कि बजट में निजी निवेश को प्रोत्साहित किया गया है। रोजगार युक्त निवेश को बढ़ावा दे रहे हैं। सड़क, शहरों के विकास, सिंचाई, पर्यटन और खेल जैसे क्षेत्रों के लिए भी अच्छी खासी राशि आवंटित की गई है। इससे राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में मदद मिलेगी। पर्यटन को बढ़ावा देने से रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

अगले तीन महीने में उड़ेंगे पूर्णिया से हवाई जहाज
विधानसभा में बजट पेश करने हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि पूर्णिया एयरपोर्ट का काम पूरा होने वाला है। अगले तीन महीने में पूर्णिया एयरपोर्ट से हवाई जहाज उड़ने लगेंगे। इसके अलावा तीन ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट (रक्सौल, राजगीर और सुलतानगंज) के बारे में भी वित्त मंत्री ने बात की।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाई


केंद्र के साथ मिलकर हो रहा विकास, इन पर फोकस
वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार के साथ मिलकर राज्य का विकास किया जा रहा है। बिहार को प्राथमिकता देने के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार। इस बार 54 हजार 575 करोड़ रुपये की मदद मिलने का अनुमान है। राजस्व बचत वित्तीय वर्ष 2025-26 में बचत 8 हजार 831 करोड़ रुपये रखा गया है। यह वित्त वर्ष 2024-25 से 38 हजार 169 करोड़ रुपये अधिक है।

बजट में अन्य घोषणाएं

  • सभी बस स्टैंड को आधुनिक तरीके से विकसित किया जाएगा।
  • पटना में महिलाओं के लिए चलंत जिम खुलेगा।
  • सब्जी उत्पादन समिति का गठन।
  • कन्या मंडप में गरीब लड़कियों की शादी कराई जाएगी।
  • शहरों में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनाए जाएंगे।
  • तीन महीने में शुरू होगा पूर्णिया एयरपोर्ट।
  • भागलपुर, सहरसा, मुंगेर, बीरपुर, मुजफ्फरपुर, वाल्मीकिनगर, मधुबनी में एयरपोर्ट बनेगा।
Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x