Download App from

Election से पहले ‘महिला संवाद’ अभियान की शुरुआत, मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘महिला संवाद’ अभियान की शुरुआत की। इसके तहत बेगूसराय में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
  • राज्य में 70 हजार स्थानों पर होगा कार्यक्रम
  • 2 करोड़ से अधिक महिलाएं भाग लेंगी
  • वीडियो फिल्म के माध्यम से योजनाओं के बारे में बताया जाएगा
धबौली में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में मौजूद डीएम तुषार सिंगला व अन्य।

पटना/बेगूसराय | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को ‘महिला संवाद’ अभियान की शुरुआत की। नीतीश कुमार ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अगले 60 दिनों में 70 हजार स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए 600 प्रचार गाड़ियों को लगाया गया है। यह कार्यक्रम राज्य के सभी गांवों में महिला संवाद का आयोजन किया जा रहा है। लगभग 70 हजार स्थानों पर 2 करोड़ से अधिक महिलाएं भाग लेंगी। दूसरी ओर, इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बेगूसराय समाहरणालय स्थित कारगिल विजय भवन में किया गया। इस दौरान DM तुषार सिंगला के अलावा उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जीविका सहित महिला संवाद अनुश्रवण समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

बेगूसराय के 1885 जीविका ग्राम संगठनों में आयोजित होगा संवाद : जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों के 1885 जीविका ग्राम संगठनों में महिला संवाद आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार द्वारा महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि संवाद के दौरान 5 लाख जीविका एवं गैर जीविका दीदियां शामिल होंगी। जिले में कुल 16 प्रचार रथ ग्रामीण विकास विभाग द्वारा उपलब्ध करवाया गया है। प्रतिदिन 16 कार्यक्रम सुबह एवं 16 कार्यक्रम शाम को होंगे।

इस तरह के प्रचार रथ से योजनाओं की दी जाएगी जानकारी।

पहले दिन धबौली में आयोजित हुआ संवाद कार्यक्रम : अभियान के तहत पहले दिन सदर प्रखंड के अयोध्या प्रसाद उच्च विद्यालय धबौली के प्रांगण में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां डीएम तुषार सिंगला ने कहा कि यह एक अच्छा मौका है जब महिलाओं को उनकी योजनाओं के बारे में इतने विस्तार से जानकारी दी जा रही है। उन्होंने महिलाओं से उनकी अपेक्षाओं, आकांक्षाओं आदि के बारे में जानकारी ली।

पहले दिन राज्य के 600 स्थानों पर महिला संवाद कार्यक्रम : अभियान के पहले दिन राज्य के 600 स्थानों पर महिला संवाद कार्यक्रम हुआ। अगले 60 दिनों में इस अभियान के तहत पूरे बिहार में 70,000 स्थानों पर कार्यक्रम होंगे। इनमें से 600 प्रचार वाहन विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे और महिलाओं से संवाद स्थापित करेंगे।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x