Download App from

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने Barauni Refinery में पॉलीप्रोपलीन यूनिट की स्थापना को मील का पत्थर बताया

केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को बरौनी रिफाइनरी में BR-09 मेगा परियोजना की समीक्षा की और विभिन्न परियोजना स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।
  • केंद्रीय वस्त्र मंत्री ने बरौनी रिफाइनरी में चली रही BR-09 परियोजना की समीक्षा की

बेगूसराय | BR-09 परियोजना, बरौनी रिफाइनरी की प्रसंस्करण क्षमता को 6 से बढ़ाकर 9 मिलियन मीट्रिक करना एक ऐतिहासिक कदम है। केंद्रीय वस्त्र मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने इस परियोजना को भारत सरकार द्वारा स्वीकृति देने को एक सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया। उन्होंने परियोजना को समय पर पूर्ण करने पर जोर दिया ताकि इसका लाभ राज्य और देश तक प्रभावी रूप से पहुंच सके। बता दें कि 22 अप्रैल को केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने बराैनी रिफाइनरी में चल रही BR-09 मेगा परियोजना की विस्तृत समीक्षा की और विभिन्न परियोजना स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।
स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पॉलीप्रोपलीन यूनिट की परिकल्पना और स्थापना को बिहार के औद्योगिक इतिहास में मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि यह इकाई राज्य की पहली पॉलीप्रोपलीन विनिर्माण इकाई होगी। इससे स्थानीय उद्योगों, रोजगार और लघु/मध्यम उद्यमों के माध्यम से राज्य के आर्थिक पारिस्थितिकी तंत्र को गति मिलेगी।

बरौनी रिफाइनरी के कर्मचारियों से बात करते केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह।

मंत्री ने CSR गतिविधियों की सराहना की
केंद्रीय मंत्री ने बरौनी रिफाइनरी को आसपास के जिलों में CSR गतिविधियां संचालित करने पर सराहा। सीएसआर गतिविधियों के तहत गावों में सोलर हाईमास्ट लाइट्स, RO संयंत्र, छात्रवृत्ति योजनाएं, स्वास्थ्य शिविर, TB रोगियों के लिए पोषण सहयोग एवं डिजिटल हेल्थ एटीएम जैसी कई कदम शामिल हैं।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x