Download App from

Bomb Threat : पटना सिविल कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह धमकी शुक्रवार को जज को एक ई मेल के माध्यम से दी गई है।

पटना | पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह धमकी शुक्रवार को जज को एक ई मेल के माध्यम से दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस की विशेष टीम भी मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वायड की टीम और एंटी टेररिस्ट स्क्वायड की टीम ने भी मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी।

धमकी के बाद कोर्ट में सुरक्षा सख्त : टाउन डीएसपी दीक्षा ने बताया कि यह धमकी ई-मेल के माध्यम से दी गई है। कोर्ट में आने-जाने वाले हर शख्स की पड़ताल हो रही है। पार्किंग में खड़ी गाड़ियों की भी जांच चल रही है। पटना सिविल कोर्ट के तीनों गेटों पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। पटना सिविल कोर्ट पीरबहोर थाना इलाके में आता है। हर आने-जाने वाले लोगों की जांच पड़ताल कर रही है। अभी तक किसी तरह की कोई संदेहास्पद चीज नहीं मिली है। धमकी किसने भेजी, इसकी जांच की जा रही है।

सुबह 11:46 बजे धमकी मिली, ढाई बजे बम फटेगा : शुक्रवार सुबह 11 बजकर 46 मिनट पर पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी मेल के जरिए समीर अलबुहारी के नाम से दी गई है। धमकी देने वाले ने शख्स ने लिखा, ‘जज साहब आपकी कोर्ट में RDX रखा है, ढाई बजे फटेगा।’

जनवरी में हाईकोर्ट को उड़ाने की मिली थी धमकी : बताते चलें कि 5 जनवरी को 2024 को पटना हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। यह धमकी भी ई-मेल के जरिए भेजी गई थी। हालांकि जांच टीम को किसी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
4 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x