Download App from

Khelo India Youth Games : रिफाइनरी स्टेडियम और यमुना भगत स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं मिलेंगी

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के अंतर्गत बेगूसराय में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी अब अंतिम चरणों में है।
  • खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने यमुना भगत स्टेडियम का जायजा लिया
  • बेगूसराय में होना है फुटबॉल टूर्नामेंट, पुरुष-महिला टीमें लेंगी भाग
यमुना भगत स्टेडियम में जायजा लेते खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता।

बेगूसराय | खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के अंतर्गत बेगूसराय में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी अब अंतिम चरणों में है। इसे लेकर खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने सोमवार को यमुना भगत स्टेडियम बरौनी का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के तर्ज पर सभी सुविधाओं से आइओसीएल रिफाइनरी स्टेडियम और यमुना भगत स्टेडियम को लैस किया जा रहा है। बेगूसराय में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों और दर्शकों का महाकुंभ लगेगा। अनुमान है कि यमुना भगत स्टेडियम बरौनी में 10 हजार और IOCl रिफाइनरी स्टेडियम में 5 हजार से अधिक दर्शक आयोजन को देखने आएंगे।

आयाेजन की तैयािरयां अंतिम चरण में : मंत्री ने कहा कि बेगूसराय में राष्ट्रीय खेल का आयोजन हो रहा है जिससे न सिर्फ खेल को बढ़ावा मिलेगा बल्कि बेगूसराय को एक अलग पहचान मिलेगी। उन्होंने स्टेडियम में की गई भव्य तैयारी, मैदान की संरचना, स्टेज, दर्शक दीर्घा और खिलाड़ियों की सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया।

आयोजन की सफलता के 23 कोषांग गठित : खेल अधिकारी ऐश्वर्य कश्यप ने बताया कि टीम के रहने से लेकर खाने तक और खेल के अभ्यास से लेकर प्रतियोगिता स्थल तक आने-जाने के लिए राष्ट्रीय स्तर की व्यवस्था की जा रही है। आयोजन की सफलता के लिए 23 कोषांग बनाए गए हैं।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Dishant Kumar
Dishant Kumar
9 months ago

Bahut badhiya.

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
1
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x