Download App from

सेना में भर्ती होकर भारत की रक्षा करना गौरव की बात: कन्हैया कुमार

मंझौल पंचायत 1 निवासी लक्ष्मण कुमार, गुंजन कुमार, कृष्णा कुमार को आर्मी ट्रेनिंग में जाने से पहले पंचायतवासियों ने शुभकामनाएं दी।

बेगूसराय (मंझौल)| अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मंझौल नगर इकाई की ओर से छात्रसंघ काउंसिल मेंबर अमृत कुमार एवं प्रीतम कुमार के नेतृत्व में मंझौल पंचायत 1 निवासी लक्ष्मण कुमार, गुंजन कुमार, कृष्णा कुमार को आर्मी में ट्रेनिंग में जाने से पहले पंचायतवासियों ने शुभकामनाएं दी। छात्र नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि देश की सेवा करना वर्तमान के युवा पीढ़ी के लिए सुनहरा पल है। आज जब भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति है तो ऐसे समय में इन तीनों युवाओं की जोड़ी ने मंझौल पंचायत 1 का मान सम्मान बढ़ाने का काम किया है।

आतंकवाद को खत्म करने के लिए युवाओं को आगे आना होगा : संगठन के सदस्य केशव एवं शुभम ने कहा कि आज वर्तमान समय में हम जैसे युवा पीढ़ी देश की सेवा करने के लिए तत्पर और समर्पण भाव से सेवा में जाने के लिए प्रयास करते हैं। आतंकवाद, नक्सलवाद, माओवाद और देशविरोधी गतिविधि में रहनेवाली सोच को खत्म करने के लिए हम जैसे युवाओं को हमेशा आगे होना चाहिए। आज हमारे साथी देश की सेवा करने के लिए हमारे बीच से जा रहे हैं। हम सबों के लिए यह गौरवान्वित होने का अवसर है।

खुशहाली की दिशा में देश आगे बढ़े : समाजसेवी कमलेश महतो एवं कुमार अनिल ने कहा कि यह सुनहरा अवसर है। हम पूरे देशवासियों के युवाओं से अपील करना चाहेंगे िक आप सभी देश के विभिन्न क्षेत्रों में संघर्ष कर आगे आएं ताकि हमारा समाज, राष्ट्र समर्पण एवं खुशहाली की दिशा में आगे बढ़े।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x