Download App from

cycle pe Sunday : पर्यावरण के प्रति हम सभी को चिंता करने की जरूरत

साइकिल पे सन्डे अभियान के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में 11वीं बटालियन रेलवे सुरक्षा विशेष बल गढ़हरा के साथ परिचर्चा का आयोजन किया गया।

बेगूसराय | साइकिल पे सन्डे अभियान के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में 11 वीं बटालियन रेलवे सुरक्षा विशेष बल गढ़हरा के साथ परिचर्चा व पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। बीहट-गढ़हरा स्थित बटालियन के मुख्य द्वार पर पर्यावरण को लेकर रेलवे के जवानों और स्थानीय लोगों के साथ परिचर्चा की गयी। परिचर्चा में भाग लेते हुए दिनकर पुस्तकालय सिमरिया के अध्यक्ष विश्वम्भर सिंह ने कहा कि मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है, ऐसी स्थिति में हम सबको पर्यावरण के प्रति चिंतन करने की आवश्यकता है। कहा कि साइकिल पे सन्डे अभियान वक्त की नजाकत को महसूस कर रहा है और प्रयास कर लोगों को जागरूक कर रहा है।

अभियान से युवाओं को जोड़ने की जरूरत : वहीं आरपीएसएफ के निरीक्षक शंकर लाल कहा कि ने कहा कि आज के युवाओं को इस ओर जोड़ने की जरूरत है जिसको साइकिल पे सन्डे अभियान कर रही है। इंस्पेक्टर राम प्रवेश झा ने कहा कि यह रेलवे में होने के कारण पूरा देश जाने का मौका मिला है लेकिन यह अभियान देश के अंदर संभवतः पहला अभियान होगा जो समूह में साइकिल के साथ पर्यावरण की बात करता है। पत्रकार प्रवीण प्रियदर्शी ने कहा कि साइकिल पे सन्डे अभियान एक साथ दो पौधों का संरक्षण कर रही है एक तो मूल पौधों को और दूसरा नए बच्चों को इस अभियान में लाकर। प्रज्ञा विचार मंच के अशोक कुमार सिंह ने अभियान को देश के लिए सर्वश्रेष्ठ अभियान बताया।

11 साल पहले शुरू किया गया था अभियान : दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र कृष्ण कुमार ने कहा कि साइकिल पे सन्डे अभियान ने खतरे को भांपते हुए 11 वर्ष पूर्व ही इस कार्यक्रम की शुरुआत कर पर्यावरण बचाव के लिए एक बेहतर विकल्प दिया है। मौके टीम के सदस्य अंशु कुमार द्वारा अभियान की जानकारी और स्वागत शिक्षक दिलीप कुमार के द्वारा किया गया। परिचर्चा को राजन कुमार, अक्षत, विकास, लक्ष्य सहित अन्य ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ कुन्दन और अभिनव कुणाल के द्वारा, जबकि धन्यवाद सुजीत कुमार के द्वारा किया गया।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

17 वर्षों से पत्रकारिता का सफर जारी। प्रिंट मीडिया में दैनिक भास्कर (लुधियाना), अमर उजाला (जम्मू-कश्मीर), राजस्थान पत्रिका (जयपुर), दैनिक जागरण (पानीपत-हिसार) और दैनिक भास्कर (पटना) में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्य करने के बाद पिछले एक साल से newsvistabih.com के साथ डिजिटल पत्रकारिता।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x