Download App from

शादी से इनकार करने पर Girl Friend को गोली से उड़ाया

खादी भंडार के पास खनगाह रोड मोहल्ला में एक प्रेमी ने Girl Friend को गाेली से उड़ा दिया। तुरंत बाद छात्र ने भी खुद को गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
  • पुलिस ने घटना स्थल से एक कट्‌टा और 3 खोखा बरामद किया
  • दोनों 11वीं के विद्यार्थी, लड़की के पिता की दुकान में काम करता था लड़का

अरवल | खादी भंडार के पास खनगाह रोड मोहल्ला में शुक्रवार दोपहर एक प्रेमी ने Girl Friend को गाेली से उड़ा दिया। गले में दो गोली लगने से मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई। तुरंत बाद छात्र ने भी अपनी गर्दन में गोली मार ली। उसकी भी मौत हो गई। गोली की आवाज सुन लड़की की मां दौड़ी तो दोनों को मृत देख शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी गई। लड़की और लड़का दोनों नाबालिग और आपस में रिश्तेदार भी हैं। लड़की 11वीं की छात्रा है। उसकी पहचान मिथिलेश खत्री की पुत्री गुड़िया कुमारी और छात्र की पहचान आशीष कुमार (11वीं) करपी थाना क्षेत्र के बाजितपुर निवासी अमरेश खत्री के पुत्र के रूप में हुई। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा व एक कट्टा जब्त किया है।

बेटी को चोटी पकड़कर घसीटते हुए ले गया : लड़की की मां विजयंती कुमारी ने पुलिस को बताया कि आशीष कुमार घर में घुसा और मेरी बेटी की चोटी पकड़कर घसीटते हुए ऊपर ले गया। उसने 2 महीने पहले धमकी दी थी कि गोली से उड़ा दूंगा। 3 दिन पहले मेरे पति को गोली मारने की धमकी दी थी। लड़के की मां मेरी मौसेरी ननद है। वो शादी के लिए जबरदस्ती कर रहा था। शादी के लिए तैयार हो जाती तो नहीं मारता। मैंने बेटी को मना किया था कि उसके साथ नहीं जाना। बेटी का मोबाइल हैक कर आशीष ने लाखों रुपए की निकासी भी की थी। रिश्तेदार के नाते शुरुआत में उस पर शक नहीं होता था।

तीसरी मंजिल की सीढ़ी पर मृत पड़ी लड़की।

लड़के की मां बोली- दूसरे बॉयफ्रेंड ने दोनों को मारा : लड़के की मां ने बताया कि दोनों के बीच चार साल से अफेयर चल रहा था। घर में आकर लड़की के परिजनों ने मेरे बेटे से मारपीट भी की थी। हमलोगों ने इनलोगों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया। पड़ोस में ही रहने वाला एक लड़का नवंबर से ही लड़की से बात कर रहा था। कहता था हम शादी करेंगे तो इसी लड़की से। लड़की मेरी नहीं हुई तो किसी की नहीं होगी। बार-बार मेरे बेटे को गोली मारने की बात करता था। उसी ने दोनों को गोली मारी है।

खुद को गोली से उड़ाने वाला 11वीं का छात्र आशीष।

गलत संगत देख काम से हटा दिया था : थानाध्यक्ष ने बताया कि आशीष छात्रा के पिता की मिठाई दुकान में तीन वर्ष पूर्व काम करता था। उसकी गलत संगत देखकर उसे काम से हटा दिया था, जिसके बाद वह गुड़िया को राह चलते व फोन कर तंग करने लगा। चार दिनों पूर्व छात्रा की मां ने करपी थाने में इसकी लिखित शिकायत दी थी। मामला को प्रेस प्रसंग मानकर पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। छात्र को थाने में शिकायत करने की सूचना मिली तो वह उग्र हो गया। शुक्रवार की दोपहर वह कट्टा- गोली लेकर पहले छात्रा की मिठाई दुकान में गया, फिर उसके घर जा पहुंचा। वहां जाते ही छात्रा को गोली मार दी।

इस मामले में क्या कहती है पुलिस : SDPO कृति कमल ने कहा कि एकतरफा प्रेम में यह वारदात हुई है। छात्र पूर्व में बाइक चोरी के मामले में न्यायिक हिरासत में भी भेजा गया था। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर घटना की पड़ताल कर रही है। दोनों की गर्दन में गोली लगी है।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

17 वर्षों से पत्रकारिता का सफर जारी। प्रिंट मीडिया में दैनिक भास्कर (लुधियाना), अमर उजाला (जम्मू-कश्मीर), राजस्थान पत्रिका (जयपुर), दैनिक जागरण (पानीपत-हिसार) और दैनिक भास्कर (पटना) में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्य करने के बाद पिछले एक साल से newsvistabih.com के साथ डिजिटल पत्रकारिता।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x