बेगूसराय (मंझौल) | ग्राम पंचायत मंझौल-2 के पैक्स गोदाम के प्रांगण में पैक्स से जुड़े आमजन एवं किसानों के मुद्दे को लेकर गुरुवार को आमसभा हुई। पैक्स अध्यक्ष धीरज भारती ने कहा कि किसान इस संस्था के धरोहर हैं। सहकारिता विभाग की ओर से कई महत्वपूर्ण हितकारी, लाभदायक योजनाएं चलाई जा रही हैं। योजनाओं का लाभ किसानों को उचित समय पर मिले, इसके लिए कमेटी के सदस्य व पदाधिकारियों ने चर्चा की।
किसानों के हित के लिए आमसभा का आयोजन : BCO मनीष कुमार ने कहा कि हम सभी सरकारी सेवक दिन-रात किसानों के बीच जाकर छोटी-छोटी आमसभा करते हैं। ताकि उनको सुविधाएं मिले। स्थानीय पैक्स अध्यक्ष एवं कमेटी के सदस्य के साथ व स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी से संपर्क कर किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जनसंपर्क करते हैं। जल्द-से-जल्द किसानों की समस्याओं का निष्पादन किया जाएगा।
आमसभा में किसानों को योजनाओं की जानकारी दी गई : छात्र नेता कन्हैया कुमार, वरिष्ठ नागरिक चंद्रकांत झा उर्फ डुमरी बाबा, मंझौल-2 के सरपंच केशव उर्फ मितुल एवं वरिष्ठ पत्रकार महेश भारती ने कहा कि यह देश कृषि प्रधान देश है। आज विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में किसानों को समुचित जानकारी मिली। आशा करते हैं किसानों से जुड़े हुए मुद्दे को जल्द-से-जल्द पैक्स अध्यक्ष व पदाधिकारी निष्पादित करेंगे। आमसभा में किसानों से जुड़े हुए सभी मुद्दों पर गहन रूप से चर्चा हुई।
किसानों के बीच पौधे बांटे गए : पर्यावरण बचाने व स्वच्छ पर्यावरण बनाने के लिए पैक्स अध्यक्ष एवं पैक्स से जुड़े हुए पदाधिकारी के द्वारा सैकड़ों पौधों का विरतण किसानों के बीच किया गया। मौके पर अमित कुमार सिंह गप्पू, शंभू सिंह, अशोक सिंह, रौशन सिंह, रामउदय सिंह, रंजीत, लक्ष्मण, राजेश समेत सैकड़ों किसान उपस्थित थे।