Download App from

S.I.R. के नाम पर भाजपा को सत्ता सौंपने की तैयारी

बेगूसराय | इंडिया गठबंधन की बैठक राजद जिलाध्यक्ष एवं इंडिया गठबंधन के जिला संयोजक मोहित यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें चुनाव आयोग के क्रियाकलाप पर चर्चा करने के साथ ही चुनावी रणनीति भी बनाई गई। माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य व पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने चुनाव आयोग पर भाजपा के इशारे पर काम करने का गंभीर आरोप लगाया। कहा कि S.I.R. के नाम पर भाजपा को सत्ता सौंपने की तैयारी की जा रही है। विपक्ष के नेताओं को डराने के लिए वर्षों पुराने मामलों को उछाला जा रहा है। तेजस्वी यादव, माले विधायक महानंद सिंह व गोपाल रविदास के खिलाफ की गई कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताया गया।

मृत को जीवित दिखाने की साजिश को उजागर करना होगा: सार्जन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. अभय कुमार सिंह सार्जन ने कहा कि हर बूथ पर बीएलए-2 को तैनात कर वोटर सूची में गड़बड़ी जैसे जीवित को मृत और मृत को जीवित दिखाने की साजिश को उजागर करना होगा। अल्पसंख्यक, दलित और भाजपा विरोधी मतदाताओं के नाम गायब करने के प्रयासों को विफल करने के लिए सतर्क रहना होगा।
बाढ़ प्रभावित लोग कैसे दस्तावेज जमा कर पाएंगे : मोहित
इंडिया गठबंधन के जिला संयोजक मोहित यादव ने कहा कि बछवाड़ा, तेघरा, बरौनी, मटिहानी, साहेबपुरकमाल के लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं। यहां के लोग पानी में डूबे हुए है, आपत्ति करने के लिए मांगे जा रहे दस्तावेज बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए जुटाना संभव नहीं है। लेकिन चुनाव आयोग और जिला प्रशासन इस मुद्दे पर चुप है। बैठक में इस मुद्दे पर चुनाव आयोग और जिलानिर्वाचन पदाधिकारी को लिखित पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया।
इंडिया गठबंधन की बैठक को संबोधित करते राजद जिलाध्यक्ष मोहित यादव
जिला समन्वय समिति का गठन किया
चुनावी रणनीति को धार देने के लिए गठबंधन के हर दल से 3-3 सदस्यों की जिला समन्वय समिति गठित की गई। साथ ही प्रखंड और पंचायत स्तर पर भी समन्वय समितियां बनाने का निर्णय लिया गया। प्रखंड समन्वय समितियों के गठन की तिथियां भी तय की गईं।
बैठक में इन दल के नेताओं ने हिस्सा लिया
इंडिया गठबंधन की बैठक में भाकपा जिला सचिव व बछवाड़ा विधायक अवधेश राय, भाकपा माले जिला सचिव दिवाकर प्रसाद, वीआइपी जिलाध्यक्ष जयजयराम सहनी, लोजपा पारस के अरविंद पासवान, माकपा जिला सचिव रत्नेश झा, भाकपा माले के चन्द्रदेव वर्मा, नवलकिशोर, संजय ठाकुर, भाकपा के अमीन हमजा, शंभू देवा, अमरेश कुमार, कांग्रेस के लखन पासवान, राजद के बूटन साह, सुधीर सिंह, शिवजी महतो, जिला प्रवक्ता श्याम प्रसाद दास, त्रिभुवन कुमार सिंह पिंटू सहित करीब दो दर्जन नेताओं ने भाग लिया।
Picture of विनोद कर्ण

विनोद कर्ण

पत्रकारिता में 37 वर्षों का अनुभव। 1988 में पटना से प्रकाशित होने वाले हिन्दी दैनिक नवभारत टाइम्स से जुड़े। 1995 से 2000 तक मधुबनी से हिन्दी दैनिक आज के जिला संवाददाता रहे। अप्रैल 2000 से अगस्त 2002 तक अमर उजाला के जालंधर संस्करण में अबोहर के ब्यूरो चीफ रहे। गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इस पेशे से 4 साल दूर रहे। 2006 में दैनिक जागरण, बेतिया से नई पारी शुरू की। तीन माह बाद सिल्लीगुड़ी स्थानांतरित। फिर पटना तबादला। 2008 से 2014 तक दैनिक जागरण, बेगूसराय और खगड़िया में ब्यूरो चीफ रहे। 2014 से 2017 तक दैनिक जागरण भागलपुर में डेस्क पर सीनियर सब एडिटर रहे। उसके बाद से न्यूज पोर्टल लाइव सिटीज, बिफोर प्रिंट और टॉप हिन्दी न्यूज से जुड़े रहे। वर्तमान में समकालीन तापमान के साथ-साथ newsvistabih.com न्यूज पोर्टल में स्वतंत्र रूप से लेखन जारी।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Bhagwan Prasad Sinha
Bhagwan Prasad Sinha
6 months ago

Nice reporting .Thanks to you for giving coverage the news related to Mahagathbandhan .

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
1
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x