बेगूसराय | तारा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सेमिनार हॉल में नव नामांकित बी.एड. सत्र 2025-27 के प्रशिक्षुओं के लिए Orientation Program का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तारा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रबंध समिति के सदस्य अगम कुमार, प्राचार्य संतोष कुमार सिंह एवं समस्त प्राध्यापकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन से की। कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय के संगीत के प्राध्यापक मनोहर गोपाल ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। स्वागत भाषण प्रोफेसर इंचार्ज कुमार सौरव ने किया।

छात्रों को संबोधित करते हुए अगम कुमार ने कहा कि शिक्षक समाज का सबसे बड़ा निर्माता होता है। शिक्षकों के हाथों में ही देश का भविष्य है। आप सभी इस महाविद्यालय से प्रशिक्षण प्राप्त कर शिक्षण पेशा में अपनी उत्कृष्टता दें और समाज को सही दशा और दिशा देने का कार्य करें। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं सभी प्राध्यापकगणों ने भी अपनी-अपनी बातों को प्रशिक्षुओं के समक्ष रखा। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन आर.एन.राय ने किया। पूरे कार्यक्रम को एकसूत्र में बांधने का कार्य मंच संचालन महाविद्यालय के प्राध्यापक गोपाल कुमार झा ने किया।










