बेगूसराय | 29 अगस्त को मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के नया टोला उच्च विद्यालय में होने वाले NDA कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सोमवार को स्थानीय एक होटल के सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जदयू महानगर अध्यक्ष पंकज सिंह ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मटिहानी विधानसभा क्षेत्र प्रभारी परशुराम पारस, पूर्व वमेयर संजय सिंह तथा मटिहानी के वर्तमान विधायक राजकुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि NDA का यह सम्मेलन मटिहानी विधानसभा की राजनीति में एक नई दिशा और मजबूत संगठनात्मक शक्ति का परिचायक होगा।

बैठक में आगामी कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक रूप देने के लिए विभिन्न संसाधनों, रणनीतियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से नई ऊर्जा और जोश के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पदाधिकारीगण, सेक्टर अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष तथा NDA के समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में महानगर के प्रवक्ता कुंदन कुमार ने कहा कि इस कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जो भी सफल प्रयास होगा करेंगे। बैठक में युवा अध्यक्ष राजकुमार सिंह, अजय पासवान, सेक्टर अध्यक्ष गणेश चंद्रवंशी, उपेंद्र शर्मा, धर्मवीर महतो, गणेश चंद्रमौली, पूनम सिंह, अजय पोद्दार, धर्मवीर महतो, वशिष्ठ शर्मा, राघव आदि मौजूद थे।










