बेगूसराय | KDS फाउंडेशन की ओर से शेमफोर्ड स्कूल, सर्वोदय नगर में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसके उपरांत फाउंडेशन की ओर से नयागांव स्थित मध्य विद्यालय में भी शिक्षकों को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर डॉ. पंकज कुमार सिंह ने सम्मानित किया। डॉ. पंकज कुमार सिंह के द्वारा बाद में बागवाड़ा ग्राम स्थित उच्च विद्यालय के शिक्षक मदनमोहन चौधरी और रेखा देवी को भी सम्मानित किया गया। बताते चलें कि डॉ. पंकज कुमार सिंह फाउंडेशन के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य की पूरी जिम्मेदारी उठाते हैं। डॉ. पंकज ने कहा कि “गुरु ही ब्रह्मा हैं, गुरु ही विष्णु हैं, गुरु ही महेश्वर हैं और गुरु ही साक्षात परब्रह्म हैं। ऐसे गुरु को मैं नमन करता हूं।” लेकिन अफसोस की बात है कि आज गुरु-शिष्य परंपरा समाप्त होती जा रही है। ऐसे में पूरे समाज का दायित्व बनता है कि शिक्षकों का सम्मान किया जाए और बच्चों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया जाए।
