Download App from

भारत बना एशिया कप का Champion

हॉकी एशिया कप 2025 के खिताबी मुकाबले में रविवार को भारत ने पांच बार की विजेता दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

राजगीर | भारत एक बार फिर एशिया का चैंपियन बन गया है। बिहार के राजगीर में खेले जा रहे हॉकी एशिया कप 2025 के खिताबी मुकाबले में रविवार को भारत ने पांच बार की विजेता दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराया। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 8 साल बाद मेंस हॉकी एशिया कप का खिताब जीता है। टीम इंडिया ने पिछला खिताब 8 साल पहले 2017 में जीता था। इस जीत के साथ ही भारत ने चौथी बार इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया। ज्यादा खिताब अब भी दक्षिण कोरिया (5) के नाम ही है। टीम इंडिया ने इस जीत के बाद बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले वर्ल्ड कप 2026 के लिए भी सीधे क्वालिफाई कर लिया है।

पेनाल्टी स्ट्राेक में गोल करने से चूके
खिताबी मुकाबले में भारत ने अच्छी शुरुआत की। पहले मिनट में सुखजीत सिंह ने गोल दागा और भारत की बढ़त 1-0 कर दी। आठवें मिनट में भारत के पास पेनाल्टी स्ट्रोक का मौका था, लेकिन जुगराज सिंह गोल से चूक गए। दूसरे क्वार्टर में दिलप्रीत सिंह ने 27वें मिनट में गोल दागा और हाफ-टाइम तक भारत ने कोरिया पर 2-0 से बढ़त बना ली।

दक्षिण कोरिया को दो पेनाल्टी कॉर्नर मिले
दक्षिण कोरिया टीम को 39:57 और 40:08 मिनट पर लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वह इसे गाेल में नहीं बदल सकी। 44वें मिनट में भारत की ओर से दिलप्रीत ने गोल दाग टीम को 3-0 से बढ़त दिलाई। खेल के 49वें मिनट में अमित रोहिदास ने गोल दागते हुए भारत की बढ़त 4-0 कर दी। लेकिन 50वें मिनट में कोरिया के डैन सन ने गोल कर स्कोर 4-1 कर दिया।

फाइनल का हिसाब बराबर
इस फाइनल से पहले भारत और दक्षिण कोरिया की टीम 3 बार खिताबी मुकाबले में टकरा चुकी थी। दक्षिण कोरिया ने 2 बार बाजी मारी थी। अब भारत ने भी दूसरी बार कोरिया को फाइनल में हराकर हिसाब बराबर कर लिया है।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

17 वर्षों से पत्रकारिता का सफर जारी। प्रिंट मीडिया में दैनिक भास्कर (लुधियाना), अमर उजाला (जम्मू-कश्मीर), राजस्थान पत्रिका (जयपुर), दैनिक जागरण (पानीपत-हिसार) और दैनिक भास्कर (पटना) में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्य करने के बाद पिछले एक साल से newsvistabih.com के साथ डिजिटल पत्रकारिता।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Sanjay Jha
Sanjay Jha
2 days ago

Asia Cup mein South Korea ko pachar kar India dwara khitab apney naam karna garb ke baat hey. Indian team ko badhai.Saath hein Visw cup 2026 mein kwalify karna bhi atyadhik mahtabpurn hey. Hockey Coach ko badhai ke saath parmarsh hey ki synthetic turf per chotey chotey pass mein samnvay bananey ke zaroorat hey aur penalty corner ko goal 🥍 mein tabdil karney ke chhamata hasil karni pareygi. Penalty stroke miss karna afsosjanak hey aur esmey sudhar ke zaroorat hey.

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
1
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x