बेगूसराय | जिले में बुधवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान का शुभारंभ किया गया। समाहरणालय स्थित कारगिल विजय भवन में इस कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद सह केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने किया। कार्यक्रम के दाैरान स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत 700 आशा वर्कर्स को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सभी आशा कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में विधान पार्षद सर्वेश कुमार, विधायक मटिहानी राजकुमार सिंह, बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, मेयर पिंकी देवी, उपमहापौर अनिता राय, डीएम तुषार सिंगला आिद उपस्थित थे।
