बेगूसराय | पूर्व विधायक अमिता भूषण का बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। पदयात्रा के तीसरे दिन अमिता भूषण ने सम्पूर्ण डीह पंचायत में घर-घर जाकर मतदाताओं का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने डीह गांव, ब्रह्म स्थान, मालह डीह, सरैया, करीम टोल, मुजफरा आदि गांव का भ्रमण किया। स्थानीय लोगों और खासकर महिलाओं से संवाद कार्यक्रम भी किया गया। जिसमें वर्तमान सरकार की नाकामियों पर विस्तृत चर्चा के साथ कांग्रेस की महत्वाकांक्षी योजना हर घर अधिकार के बारे में विस्तार से चर्चा हुई।
