- भाजपा कार्यकर्ताओं ने 5 किलो का केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया
बेगूसराय | बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के पुराने कार्यकर्ताओं ने कार्यकर्ता सम्मेलन कर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव पखवाड़ा के अवसर पर रजौड़ा के स्तुति विवाह भवन सभागार में बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने पांच किलो का केक काट कर कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के माध्यम से जन्मोत्सव मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बेगूसराय ग्रामीण के पूर्व मंडल अध्यक्ष अविनाश कुमार एवं संचालन भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विरेन्द्र मिश्र ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेन्द्र कुमार अमर ने कहा कि बेगूसराय में भाजपा संघर्ष, शहादत और सरोकार के बल पर भाकपा तथा कांग्रेस दो बड़ी ताकतों के बीच 90 के दशक में आगे बढ़ी है। उस कालखंड के कार्यकर्ताओं का सम्मान, स्नेह तथा मार्गदर्शन हमारे संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है। सत्ता के दौर में कार्यकर्ता यदि पीछे छूट गया तो यह संगठन के साथ अन्याय तथा परिणाम प्रभावित होगा।

कार्यकर्ताओं के उत्साह बिना लड़ाई नहीं जीत सकते : रजनीश कुमार
पूर्व राष्ट्रीय मंत्री रजनीश कुमार ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं तथा उनको उत्साहित किए बिना कोई भी लड़ाई नहीं जीती जा सकती। पूर्व जिला अध्यक्ष संजय सिंह तथा राजकिशोर सिंह ने कहा कि सत्ता के दौर में समर्पित कार्यकर्ता छूटते जा रहे हैं। उनके बिना कोई संगठन पूर्ण नहीं हो सकता। पूर्व मेयर संजय सिंह ने NDA गठबंधन में विश्वास के साथ कार्यकर्ताओं की सम्पूर्ण एकजुटता पर बल दिया। भाजपा युवा नेता मनीष कुमार ने भाजपा नेतृत्व से कार्यकर्ताओं के असंतोष तथा समन्वय पर बल दिया वहीं उपमेयर अनिता राय ने महिला कार्यकर्ताओं की जागरूकता पर जोर दिया।
प्रत्येक पंचायत में चलाया जाएगा कार्यक्रम
कार्यक्रम के अंत में आयोजक रजौड़ा के पूर्व मुखिया सुधांशु कुमार सिट्टू ने सभी कार्यकर्ताओं को मजबूती के साथ संगठन के लिए एकजुटता के लिए धन्यवाद दिया। बैठक में यह तय किया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू सेवा पखवाड़ा का यह कार्यक्रम प्रत्येक पंचायत में क्रमिक रूप से आयोजित किया जाएगा। इसके लिए पंचायत टीम का गठन किया गया है।

इन लोगों ने किया संबोधित
जन्मोत्सव सह कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को अधिवक्ता मंच के प्रदेश सह संयोजक नीरज शाण्डिल्य, वीरपुर के पूर्व मंडल अध्यक्ष चंदन कुमार चुन्नू, बेगूसराय ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष अरुण भारती, विश्वनाथ पोद्दार, रोशन चौरसिया, जदयू के रामराज महतो, अजय पासवान, बिजेंद्र सहनी, नागेन्द्र राय, रामविलास दास सहित दो दर्जन से अधिक पंचायत, मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।











