- आर्ट गैलरी कंकौल बेगूसराय में कार्यक्रम का सीधा लाइव प्रसारण
बेगूसराय। 26 सितंबर 2025 को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 75 लाख महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत पहली किस्त 10-10 हज़ार रुपए प्रति लाभुक की दर से 75,00 करोड़ रूपये सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य अतिथि के रुप में शामिल थे। उपरोक्त कार्यक्रम का सीधा लाइव प्रसारण प्रेक्षा गृह आर्ट गैलरी कंकौल बेगूसराय में किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्री तुषार सिंगला, उप विकास आयुक्त बेगूसराय, सहायक समाहर्ता बेगूसराय सहित अन्य बड़ी संख्या में जीविका दीदियों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। इसके साथ ही जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों, पंचायत कार्यालयों के साथ साथ राजस्व ग्राम में भी कार्यकम का आयोजन किया गया, जहां महिला जीविका दीदियों के साथ साथ पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया।