बेगूसराय (मटिहानी) | मटिहानी विधानसभा क्षेत्र का चतुर्दिक विकास ही हमारा एकमात्र लक्ष्य है। विकास की गाड़ी पटरी छोड़ चुकी थी, उसे हमने पटरी पर लाने का काम किया। ये बातें मटिहानी के विधायक राजकुमार सिंह ने रविवार को सिहमा में कही। विधायक राजकुमार ने शहीद ए आजम भगत सिंह के जन्मदिन पर शहीद कामरेड योगेंद्र स्मारक पुस्तकालय सिहमा के प्रांगण में बरामदा सहित एक कमरा का निर्माण एवं पूर्व के भवन का रंग रोगन हेतु मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत 14 लाख 82 हजार 300 सौ की राशि से कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया। वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय जिल्ला पुनर्वास के प्रांगण में भी मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत रंगमंच का निर्माण कार्य 11 लाख 84 हजार की राशि से होना है। इसका शिलान्यास भी विधायक राजकुमार सिंह ने नेम प्लेट से पर्दा हटाकर किया।

कुछ लोग कंबल और नारियल वितरण को ही विकास समझते थे : विधायक ने कहा कि कुछ लोग कंबल और नारियल वितरण को ही विकास समझने लगे थे। कार्यकर्ता की जगह अपराधियों को संगठित कर क्षेत्र में भय का जो माहौल तैयार किया गया था उससे हमने बाहर लाकर विकास की परिभाषा को परिभाषित किया। सभा की अध्यक्षता पुस्तकालय के अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह ने की।
पूर्व विधायक ने कोई काम नहीं किया : भाकपा नेता सह पुस्तकालय के मुख्य संरक्षक अनिल कुमार अंजान ने दिवंगत कामरेड योगेंद्र प्रसाद सिंह मुखिया, राजेंद्र राजन, शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, स्व. वासुदेव सिंह के द्वारा किए गए योगदान का जिक्र करते हुए क्षेत्रीय विधायक के द्वारा किए गए कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि पूर्व के एमएलए बोगो सिंह ने यहां कोई विकास कार्य नहीं किया।

सभा में ये लोग थे मौजूद : योगेंद्र पुस्तकालय में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तकालय सचिव कामरेड कृष्णानंद सिंह, पुस्तकाध्यक्ष राम विनोद सिंह, निशाकर कुमार, राजेश कुमार, पैक्स अध्यक्ष अवधेश सिंह, विश्व बंदय बापू नाटय परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार प्रियदर्शी, सचिव अनिरुद्ध सिंह, वरिष्ठ कलाकार सुरेंद्र प्रसाद सिंह मुखर्जी, के एन सिंह, समाजसेवी सुरेंद्र प्रसाद सिंह, रामानुज सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।











