बेगूसराय | यूको बैंक, अंचल कार्यालय बेगूसराय की ओर से IMA हॉल, बेगूसराय में डॉक्टरों के लिए एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में IMA बेगूसराय के सदस्य डॉक्टरों सहित अनेक प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य डॉक्टरों को बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं, जमा उत्पादों एवं वित्तीय सुविधाओं की जानकारी प्रदान करना था, ताकि चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों को बैंकिंग सेवाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। बैठक में डॉक्टरों को क्लिनिक/हॉस्पिटल हेतु ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
