पटना | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 3 जुलाई 2024 को एक बार फिर से रोजगार का पिटारा खोला। इस दिन करीब 10 हजार युवक-युवतियों को सरकारी नौकरी दी गई। सीएम नीतीश कुमार की मौजूदगी में नियुक्ति पत्र बांटे गए। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण लिपिक, विशेष सर्वेक्षण अमीन के कुल 9888 लोगों को नियुक्ति पत्र मिला।
10 लाख नौकरी देने की घोषणा की थी
बताते चलें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान इस बात को दोहराया था कि जो 10 लाख सरकारी नौकरी की घोषणा की गई थी उसे 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले हर हाल में पूरा किया जाएगा। इस नियुक्ति पत्र वितरण को इस दिशा में एक कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ ही राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल भी मौजूद रहे।
