Download App from

निगरानी की Raid update : थानेदार ब्रजेश की पत्नी करोड़ों के प्लॉट की मालकिन

  • आय से अधिक संपत्ति मामले में पड़ा था छापा
  • थानेदार के अकाउंट में 9 लाख तो पत्नी के अकाउंट में 14 लाख रुपए
  • बांका के शंभूगंज आवास से भी 50 हजार नकद के अलावा आभूषण मिले
  • 2009 में सब इंस्पेक्टर बने थे ब्रजेश

बेगूसराय | निगरानी की टीम ने बुधवार को बांका के शंभूगंज में पदस्थापित थानेदार ब्रजेश कुमार के बेगूसराय आवास पर छापा मारा था। टीम ने बांका में भी छापेमारी की थी। टीम को बेगूसराय के बाघा स्थित मकान से 2 लाख 68 हजार नकद, 5 लाख के आभूषण के अलावा जमीन के कागजात मिले थे। वहीं छानबीन में गुरुवार को पता चला कि थानेदार ब्रजेश कुमार की पत्नी अर्चना भारती के नाम बेगूसराय में 8 प्लॉट हैं। इनकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गई है।

7 लाख रुपए निवेश भी किए हैं
सूत्रों के अनुसार, निगरानी टीम को ब्रजेश के बैंक खाते में करीब 9 लाख तो उसकी पत्नी अर्चना के खाते में 14 लाख रुपए मिले। इन लोगों ने करीब 7 लाख रुपए का निवेश भी किया है। अभी और छानबीन चल रही है।

बेगूसराय में आलीशान मकान बनवाया है
ब्रजेश का पैतृक घर चकिया थाना क्षेत्र का अमरपुर गांव है। वह 2009 में इंस्पेक्टर बना। वर्ष 2019 में उसने बाघी में आलीशान मकान बनवाया। गौरतलब है कि आय से अधिक संपत्ति मामले में ब्रजेश के खिलाफ कांड संख्या 6/24 दर्ज किया था। इसी को लेकर छापेमारी की गई थी।

जानिए, कब और कितने का प्लॉट खरीदा

2014 में 6 लाख 50 हजार की जमीन

2016 में 6 लाख का प्लॉट

2019 में 22.50 लाख की जमीन

2021 में 14 लाख की भूमि

2021 में ही पौने छह लाख की जमीन

2022 में 35 लाख रुपए की जमीन

संबंधित खबर

ED कार्रवाई अपडेट : दारोगा के घर ईडी नहीं, निगरानी का छापा; 2.50 लाख नकद बरामद

Picture of शेखर

शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x