Download App from

बिग क्राइम: कोर्ट में पेशी के लिए जा रहे हत्यारोपी की गोली मारकर हत्या

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के डैनी चौक के पास अपराधियों ने एक व्यक्ति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक हत्या मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था।

समस्तीपुर | दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के डैनी चौक के पास बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यक्ति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद बाइक सवार सभी 4 अपराधी मुसरीघरारी की ओर भाग निकले। बताया जाता है जिस व्यक्ति को गोली मारी वह भूमि विवाद में हुई हत्या मामले का आरोपी है। वह कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था और सोमवार को पेशी पर कोर्ट जा रहा था। दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

बदमाशों ने पांच गोलियां मारीं

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उजियारपुर थाना क्षेत्र के पचपैका निवासी अनिल महतो उर्फ विनोद महतो सोमवार को कोर्ट जा रहा था। इसी दौरान दलसिंहसराय के डैनी चौक पर चार अपराधियों ने पीछे से अनिल पर गोलियां चलाईं। अपराधियों ने पांच गोली मारी। जख्मी हालत में उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

पिछले वर्ष भूमि विवाद में हुई थी हत्या
परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मोख्तियारपुर के रहने वाले धनेश्वर महतो और अनिल महतो उर्फ विनोद महतो के बीच 3 कट्‌ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार मारपीट हो चुकी है। पिछले साल 23 नवंबर को इसी भूमि विवाद में धनेश्वर महतो के पुत्र साेनू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसी मामले में अनिल महतो आरोपी था। पुलिस ने अनिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अनिल दो महीने पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था।

Picture of शेखर

शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x