नई दिल्ली। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन का हृदयाघात से निधन हो गया है।अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उनके पुत्र ने दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राजीव रंजन सीएम नीतीश कुमार के काफी करीब थे। राजनीति में आने से पहले एमपी में बिजली बोर्ड के अध्यक्ष थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजीव रंजन के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने राजीव रंजन को एक कुशल राजनीतिज्ञ एवं समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूर्णीय क्षति हुई है। वहीं जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी शोक जताई है। नीतीश कुमार ने हाल ही में उन्हें राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता दोनों की जिम्मेदारी दी थी। वह इस्लामपुर से विधायक भी रह चुके हैं। इसके अलावा राजीव रंजन झारखंड विद्युत बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। राजीव रंजन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। वे पूर्व राज्यपाल सिद्धेश्वर प्रसाद के दामाद थे।
