- सदस्यता अभियान को लेकर अभाविप की ओर से कार्यशाला आयोजित
- एपीएसएम कॉलेज, बरौनी में पोस्टर विमोचन का विमोचन किया गया
बेगूसराय | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेगूसराय दक्षिण की ओर से सदस्यता अिभयान को लेकर एपीएसएम कॉलेज बरौनी में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में भाग ले रहे एपीएसएम कॉलेज के प्रो. सत्यदेव सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि छात्र और शिक्षक के शैक्षणिक परिवार की कल्पना है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद। यही एक ऐसा छात्र संगठन है जिसका अपना शैक्षणिक कैलेंडर है। उसी कैलेंडर के तहत सदस्यता अभियान चलाया जाता है, इकाई का गठन हाेता है, अधिवेशन और अभ्यास वर्ग का आयोजन होता है।
समस्तीपुर के विभाग संयोजक अनुपम झा ने सदस्यता के निमित्त सांगठनिक गतिविधियों के बारे में मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सदस्यता के लिए प्रत्येक प्रखंड इकाई, नगर इकाई एवं कॉलेज इकाई में अभियान प्रमुख एवं सह अभियान प्रमुख, प्रचार प्रमुख का दायित्व देकर प्रत्येक कार्यकर्ता को व्यक्तिगत लक्ष्य देना हैl तीन चरणों में संपन्न होने जा रही सदस्यता के लिए जिले के प्रत्येक प्लस टू स्कूल, डिग्री कॉलेज एवं नगर इकाई में अभियान चलाया जाएगा।
20 हजार से अधिक सदस्य बनाने लक्ष्य निर्धारित : अजित

प्रदेश कार्यकारी परिषद के विशेष आमंत्रित सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद ने पिछले एक वर्ष में जिले में जितने प्रकार के शैक्षणिक आंदोलन चलाया एवं उनका क्या प्रभाव पड़ा तथा हमारे सेवा कार्य से समाज को क्या लाभ हुआ, इसे लेकर विद्यार्थियों के बीच जाएंगे। लक्ष्य है इस नए सत्र में 20 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को संगठन का सदस्य बनाएं।
विद्यार्थियों की सहानुभूति परिषद के पक्ष में
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आलोक कुमार एवं जिला संयोजक अभिषेक कुमार ने कहा कि हमलोगों ने जिस प्रकार एक वर्ष तक सभी महाविद्यालय में में ‘आई हेल्प यू’ काउंटर लगाकर छात्र-छात्राओं के समस्याओं का समाधान किया है तथा समय-समय पर विभिन्न राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय एवं सामाजिक मुद्दों पर आंदोलन किया है, इससे छात्र-छात्राओं की सहानुभूति परिषद को मिल रही है। सदस्यता अभियान में हमें इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर जिला सदस्यता अभियान प्रमुख दयानिधान गिरी एवं बेगूसराय नगर मंत्री अजीत कुमार ने कार्यकर्ताओं को सदस्यता के विभिन्न तरीके से अवगत कराया।
